आज के दौर में हर जगह लड़के-लड़कियां साथ में पढ़ते हैं और काम करते हैं। लेकिन ऐसा देखा जाता है कि कुछ लड़के लड़कियों की बीच बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं। जबकि कुछ लड़के लड़कियों से बात करने में भी शर्माते हैं। वहीं कुछ लोग अपनी पर्सनैलिटी और व्यवहार के चलते लड़कियों के बीच फेमस हो जाते हैं। हालांकि इसके पीछे व्यवहार और आदत दोनों ही मुख्य कारण हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप कुछ ट्रिक्स को अपनाकर आप लड़कियों के ग्रुप में पॉप्यूलर हो सकते हैं।
मस्तमौला अंदाज
अधिकांश लड़कियों को मस्तमौला लड़के ज्यादा पसंद होते हैं। लाइफ को टाइम टेबल की तरह जीने वाले लड़के कभी पसंद नहीं आते हैं। उन्हें ऐसे लड़के अच्छे लगते हैं जो हमेशाये सोचते हैं कि जो अच्छा लगे बस कर डालो। लड़कियों को उस तरह के लड़के अच्छे नहीं लगते हैं जो हर बात पर बंदिशे लगाते हैं।
केयरिंग नेचर
लड़कियों को केयरिंग नेचर वाले लड़के बेहद पसंद होते हैं। कहीं उनके जाने पर बैठने की व्यवस्था करना, रेस्टोरेंट में खाना पूछना ये सारी चीजें लड़कियों को अच्छी लगती हैं। ऐसे नेचर वाले लड़के लड़कियों को करीबी फीलिंग देते हैं और वो ऐसे लड़कों को ही प्रॉयरटी देती हैं। इसके अलावा लड़कियों को तारीफ करने वाले लड़के भी बहुत पसंद आते हैं। लड़कियां उन लड़कों को बहुत ही जीनियस समझती हैं जो उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करते हैं।
सबकुछ जानने वाले लड़के बहुत पसंद है
लड़की को कुछ भी जानना हो तो आपके पास हर चीज का जवाब होना चाहिए। दरअसल, लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो सबकुछ जानते हैं। जो लड़का ऐसा करने का हुनर रखता है वो लड़कियों का जल्द चहेता बन जाता है।
ड्रेस सेंस भी जरूरी है
अब नया जमाना है तो कूल डूड दिखना भी जिम्मेदारी बनती है। लड़कियां अच्छा दिखने वाले लड़कों को पसंद करती है। इसका मतलब ये नहीं कि हर रोज सूट पेंट पहनकर पहुंच जाएं। मौके के हिसाब से वीकेंड पर कूल डूड, त्योहारों पर ट्रेडिशनल, कैजुअल कपड़ों वाले लड़के लडकियों को पसंद आते हैं।