फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Negative Effects Of Online Dating: ऑनलाइन डेटिंग के नुकसान, श्रद्धा-आफताब केस से कपल ले सकते हैं ये सबक

Wed, 16 Nov 2022 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Walker Murder Negative Effects Of Online Dating Things To Keep In Mind While Dating Guy In Hindi
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock

Negative Effects Of Online Dating: इन दिनों एक सनसनी हत्याकांड सुर्खियों में है। मामला एक ऐसे प्रेमी युगल का है, जो डेटिंग ऐप के जरिए मिले और फिर उनमें प्यार हो गया। प्यार इस कदर हुआ कि परिवार से दूर वह लिव-इन में रहने लगे। लेकिन जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। फिर शव को छुपाने के लिए प्रेमिका के शरीर के छोटे छोटे कई टुकड़े किए। यह मामला श्रद्धा विकास वॉकर के हत्याकांड का है। आरोपी प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस से हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। इस पूरे प्रकरण की जांच के दौरान पता चला कि श्रद्धा और आफताफ एक डेटिंग ऐप के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे। श्रद्धा-आफताब एक दूसरे को कितनी अच्छी तरह से जानते थे? डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात में श्रद्धा को आफताब पर इतना विश्वास कैसे हो गया कि वह अपने परिवार से दूर दूसरे शहर आफताब के साथ आ गई? इस तरह के सवाल लाजमी है। वहीं इन दिनों डेटिंग ऐप का चलन काफी बढ़ गया है, लोग अपने लिए पार्टनर की तलाश डेटिंग ऐप से ही कर रहे हैं। अगर आप भी डेटिंग ऐप के जरिए अपने पार्टनर से तलाश कर रहे हैं या डेटिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन डेट करने में रूचि रखते हैं तो पहले आपको श्रद्धा आफताब केस से कुछ सबक लेने की जरूरत है। ऑनलाइन डेटिंग के नुकसान और डेटिंग ऐप के इस्तेमाल की सावधानियों के बारे में जानें।

Shraddha Walker Murder Negative Effects Of Online Dating Things To Keep In Mind While Dating Guy In Hindi
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock

ऑनलाइन डेटिंग के नुकसान

 
  • ऑनलाइन डेटिंग गलत नहीं, लेकिन इसके कई नुकसान हैं। ऑनलाइन डेटिंग की शुरुआत पार्टनर को बिना देखे या मिले होती है। ऐसे में अगर सामने वाला आपसे झूठ बोलता है या बात झूठ से शुरू होती है, तो आपके लिए इस झूठ को पहचानना मुश्किल होता है।
  • अक्सर ऑनलाइन डेटिंग पर लोग अपनी पुरानी तस्वीर, किसी अन्य की तस्वीर या फिर फिल्टर की हुई तस्वीर शेयर करते हैं। बाद में जब हकीकत सामने आती है तो आप खुद को ठगा सा महसूस कर सकते हैं।
Shraddha Walker Murder Negative Effects Of Online Dating Things To Keep In Mind While Dating Guy In Hindi
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock
  • डेटिंग ऐप पर कई सारी जानकारियां झूठी होने की संभावनाएं भी अधिक हो सकती हैं।
  • आपस में मिलजुल कर लोग एक दूसरे को जितना बखूबी समझ सकते हैं, ऑनलाइन माध्यम से साथी को समझना उतना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Walker Murder Negative Effects Of Online Dating Things To Keep In Mind While Dating Guy In Hindi
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : pixabay

डेटिंग ऐप पर सावधानियां

अगर आप किसी डेटिंग ऐप के जरिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए और इन सावधानियों को अपनाकर ही ऑनलाइन डेट करना चाहिए।
 

  • डेटिंग ऐप पर अपनी रियल तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन तस्वीर ऐसी हो, जिससे आपका पता और पूरी जानकारी न पता चले।
  • डेटिंग ऐप पर अपने पूरे नाम का उपयोग न करें। वेरिफिकेशन के लिए पहला नाम लिख सकते हैं
विज्ञापन
Shraddha Walker Murder Negative Effects Of Online Dating Things To Keep In Mind While Dating Guy In Hindi
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock
  • अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी डेटिंग ऐप पर साझा न करें।
  • डेटिंग ऐप पर लाॅगइन करते समय प्राइवेसी और सिक्योरिटी का ध्यान रखें।
  • अपना फोन नंबर या पता डेटिंग ऐप पर किसी से तब तक साझा न करें, जब तक पूरी तरह से आपको सामने वाले पर भरोसा न हो जाए।
  • डेटिंग ऐप पर जिस शख्स से आप बात कर रहे हैं, वह एक अंजान व्यक्ति होता है। इसलिए सावधानी रखें। मिलना हो तो किसी सार्वजनिक जगह पर जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed