Rose Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह (Valentine's Week) के पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। रोज डे हर साल 7 फरवरी को मनाते हैं। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपने प्यार, दोस्ती और भावनाओं को व्यक्त करते हैं। गुलाब को प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है, और विभिन्न रंगों के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं। यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं।
Rose Day 2025: लाल गुलाब प्यार का प्रतीक तो नारंगी-पीले गुलाब का क्या है मतलब, जानें किसे दें किस रंग का फूल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:20 PM IST
सार
हर रिश्ते और भावना की अभिव्यक्ति के लिए अलग-अलग ंरंग के फूल होते हैं। गुलाब विभिन्न रंगों में उपलब्ध होते हैं, और हर रंग का एक खास मतलब और भावना होती है। यदि आप किसी को गुलाब देना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सा रंग क्या दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन