फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में हो गए हैं पार्टनर से अलग, तो दूर रहकर भी ऐसे कर सकते हैं अपने रिश्ते को मजबूत

Fri, 14 May 2021 09:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 May 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
relationship tips With the help of these tips couple can have fun in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देश के कई राज्यों में या तो लॉकडाउन लगा हुआ है या फिर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसकी वजह से लोग अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं। इसमें बड़े-बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं समेत कुछ कपल भी हैं। प्यार के रिश्ते में बंधे कई कपल लॉकडाउन की वजह से अलग हो गए हैं, और एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में कुछ तरीके हैं जो आपके इस प्यार के रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips With the help of these tips couple can have fun in lockdown
गिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

उपहार भेज सकते हैं

  • इस कोरोना काल में आपका अपने पार्टनर से मिलना तो मुश्किल है, और ये सही भी है कि अभी घर से बाहर न निकला जाए। ऐसे में आप अपने प्यार के रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं, तो आप अपने पार्टनर के लिए उपहार भिजवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर करके आप अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंदीदा चीज उन्हें भेज सकते हैं। वहीं, घर पर सामान आने के बाद आपके पार्टनर को उसे सैनिटाइज जरूर करना है। ये बात बताना उन्हें न भूलें और हो सके तो कुछ समय बाद ही उस उपहार को खोलें।
relationship tips With the help of these tips couple can have fun in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बात करना न छोड़ें

  • कहते हैं बात करने से न सिर्फ समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि रिश्ते भी मजबूत होते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर से बात करना नहीं छोड़ना चाहिए। क्या हुआ अगर लॉकडाउन की वजह से आप मिल नहीं पा रहे हैं, तो आप एक समय निश्चित कर सकते हैं और इस वक्त आप एक-दूसरे से ढेर सारी बातें कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips With the help of these tips couple can have fun in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वर्चुअल कैंडल लाइट डिनर

  • इस कोरोना काल में तो सबकुछ वर्चुअल ही हो रहा है। दफ्तर के काम, बैठक, स्कूल की पढ़ाई और भी बहुत कुछ। ऐसे में आप क्यों न अपने पार्टनर संग वर्चुअल कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। इस कोरोना काल में आपसी प्यार बढ़ाने का और प्यार के इस रिश्ते को मजबूत करने का ये काफी अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
relationship tips With the help of these tips couple can have fun in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मिलने से अच्छा वीडियो कॉल

  • बाहर लॉकडाउन है और कोरोना वायरस से अगर बचकर रहना है, तो फिर अपने-अपने घरों में रहना ही सबसे सुरक्षित है। ऐसे में आप अपने पार्टनर से मिलने की जगह पर वीडियो कॉल कर सकते हैं। इससे दोनों पार्टनर एक-दूसरे का चेहरा देख सकते हैं और अपने प्यार को बयां कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed