फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में पार्टनर के साथ बार- बार हो रही है गलतफहमी, इन तरीकों से सब करें ठीक

Fri, 14 May 2021 12:37 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 14 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
fix misunderstandings with your partner with this tips
कपल्स के बीच लड़ाइयां बढ़ चुकी हैं - फोटो : Social Media

कोरोना की दूसरी लहर जब से आई है लोगों में तनाव और चिढ़चिढ़ापन बढ़ गया है। ऐसे में कपल्स के बीच लड़ाइयां बढ़ चुकी हैं। कपल एक-दूसरे से दूर रहता हो या पूरे दिन साथ, नोंकझोंक सभी में हो जाती है। इन लड़ाइयों का एक कारण है गलतफहमियां। गुस्से में आकर बातों को स्पष्ट न करें, तुरंत किसी फैसले पर आ जाना यह सब चीजें पहले के मुकाबले ज्यादा हो रही हैं जिस वजह से गलतफहमियां खत्म होने का नाम नहीं लेती हैं, दिन-ब-दिन बढ़ती जाती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन तरीकों से आप खुद के और पार्टनर के बीच की गलतफहमी को ठीक कर सकते हैं। 


 

       


 

fix misunderstandings with your partner with this tips
गलतफहमियां बढ़ जाती हैं - फोटो : Social media

सामने वाले की बात को पूरा होने दें
यदि आप और आपके पार्टनर में बहस हो रही है तो उसमें भी कोई बुराई नहीं है पर खतरनाक यह है कि बातचीत के दौरान आप सामने वाले को बोलने ही नहीं देते हैं, बीच में बात काट देते हैं। ऐसा करने से आप का पार्टनर और भी गुस्से में आ जाता है, वह अंदर से टूट जाता है। उसे ऐसा लगता है कि आप उसे सुनना ही नहीं चाहते, उसके प्रति जजमेंटल हो रहे हैं और गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। 

fix misunderstandings with your partner with this tips
इसका प्रभाव बहुत नकारात्मक हो सकता है - फोटो : social media

किसी अन्य को बीच में न लाएं
यदि आपके बीच कोई बात हुई है तो उसको आपसे बेहतर कोई नहीं सुलझा सकता है। ऐसे में यदि आप किसी तीसरे व्यक्ति को बीच में हल खोजने के लिए लाते हैं तो इसका प्रभाव बहुत नकारात्मक हो सकता है क्योंकि जिसके द्वारा उस व्यक्ति को बीच में लाया जाएगा। उसका पार्टनर यह पहले ही सोच लेगा कि सामने वाला व्यक्ति उसी के पक्ष में बोलेगा और वह अपनी बात रखने से ही इनकार कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fix misunderstandings with your partner with this tips
गलतफहमी के साथ ही दूरियां भी बढ़ जाती हैं - फोटो : सोशल मीडिया

चुप रहना समाधान नहीं 
यदि गलतफहमी को दूर करने के लिए आप कोई समाधान खोज रहे हैं तो बातचीत बंद कर देना तो बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे गलतफहमी के साथ ही दूरियां भी बढ़ जाती हैं। सही समय और अपने मन को शांत रखकर दोनों बैठें और संबंधित विषय पर बात करें। इस दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आप सामने वाले को अपनी बात रखने का पूरा समय दे रहे हैं, साथ ही पूरे धैर्य के साथ आप अपनी भी बात रख रहे हैंं। 

 

विज्ञापन
fix misunderstandings with your partner with this tips
फिलहाल जो समस्या है, उस पर ही बात करें - फोटो : social media
गड़े मुर्दे उखाड़ना छोड़ें
गड़े मुर्दे उखाड़कर आप सामने वाले को यह संकेत दे देते हैं कि आप तो गलतफहमी को सुलझाना ही नहीं चाह रहे हैं बल्कि खुद को सही साबित करने में ही लगे हैं। ऐसे में आपका पार्टनर आपसे और भी नाराज हो सकता है और वह भी पुरानी बातों को बीच में ला सकता है। ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होगा, आपके रिश्ते में ही खटास पड़ने लगेगी इसलिए बीती बातों को बीच में न लाएं। फिलहाल जो समस्या है, उस पर ही बात करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed