फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद ये सब कुछ करती हैं लड़कियां, जानकर चौंक जाएंगे आप

Fri, 02 May 2025 12:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 May 2025 12:56 PM IST
सार

ब्रेकअप के बाद लड़कियां ऐसे कई काम करती हैं जो आमतौर पर वह कभी नहीं करतीं। आइए जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद अधिकतर लड़कियां क्या करती हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips Shocking Things Girls Do After Breakup Post Breakup Habits in Hindi
ब्रेकअप के बाद क्या करती हैं महिलाएं - फोटो : adobe
loader

Relationship Tips : आमतौर पर रिलेशनशिप खत्म होने के बाद यानी ब्रेकअप के बाद लोग ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। वही कपल जो रिश्ते में रहकर एक दूसरे को वक्त नहीं दे पाते हैं, ब्रेकअप के बाद अपने एक्स की यादों, रिश्ते के फेल होने के कारणों और समीक्षा में ही व्यस्त रहते हैं।

ब्रेकअप के दर्द से निकल पाना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के पैंतरे अपनाते हैं। कोई एक्स से अलग होने के बाद उसके पास वापस जाने के लिए गिड़गिड़ाते हैं तो कुछ अकेले में आंसू बहाते हैं। कुछ एक्स की यादों को भुलाने के लिए खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करते हैं तो कुछ किसी नए साथी की तलाश में लग जाते हैं। 

बात अगर लड़कियों की हो तो उन्हे अपने टूटे रिश्ते के दर्द से उबरने में वक्त लगता है। इस वक्त में वह ऐसी कई हरकते करती हैं जिसे जानकर हर किसी को हैरानी होगी। ब्रेकअप के बाद लड़कियां ऐसे कई काम करती हैं जो आमतौर पर वह कभी नहीं करतीं। आइए जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद अधिकतर लड़कियां क्या करती हैं।
 

Relationship Tips Shocking Things Girls Do After Breakup Post Breakup Habits in Hindi
ब्लॉक- अनब्लॉक - फोटो : Adobe

ब्लॉक- अनब्लॉक

लड़कियां ब्रेकअप के बाद अपने एक्स को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप से ब्लॉक कर देती हैं। लेकिन वह उन्हें बीच-बीच में अनब्लॉक भी करती हैं। लड़कियों का लगभग रोज का काम एक्स बॉयफ्रेंड को ब्लॉक और अनब्लॉक करना होता है। ऐसा वह इसलिए करती हैं ताकि जान सकें कि उनसे अलग होकर उनका एक्स क्या-क्या कर रहा है।

Relationship Tips Shocking Things Girls Do After Breakup Post Breakup Habits in Hindi
एक्स से संवाद कायम रखना - फोटो : Adobe

एक्स से संवाद कायम रखना

कुछ लड़कियां ब्रेकअप के बाद अपने एक्स को फोन पर खरी खोटी सुनाती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए एक्स की याद वाले स्टेटस लगाती हैं या ब्लेम करने वाले स्टेटस लगाती हैं। कुछ मिलाकर वह ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स से बात करना चाहती हैं, इसके लिए वह उनसे लड़ने, आरोप लगाने या अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए संवाद करना चाहती हैं और इसके लिए बहाने तलाशती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Shocking Things Girls Do After Breakup Post Breakup Habits in Hindi
एक्स बॉयफ्रेंड की लाइफ में दिलचस्पी - फोटो : adobe

एक्स बॉयफ्रेंड की लाइफ में दिलचस्पी

अधिकतर लड़कियां अपने एक्स की लाइफ में क्या चल रहा है, ये जानना चाहती हैं। इसके लिए वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को स्टाॅक करती हैं। उनको ये जानने की दिलचस्पी होती है कि क्या उनका पूर्व पार्टनर मूव ऑन कर गया है, या उसका किसके साथ अफेयर चल रहा है।

विज्ञापन
Relationship Tips Shocking Things Girls Do After Breakup Post Breakup Habits in Hindi
एक्स की महिला दोस्तों को स्टॉक करना - फोटो : Adobe

एक्स की महिला दोस्तों को स्टॉक करना

लड़कियां ये भी जानना चाहती हैं कि उनके एक्स का अफेयर जिस से चल रहा है, वह लड़की कौन है और क्या करती है। सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए लड़कियों को अपने एक्स के नए पार्टनर की जानकारी एकत्र करने में भी दिलचस्पी होती है। इसके लिए वह अपने पूर्व पार्टनर की महिला मित्रों के बारे में खोजबीन करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed