How To Impress A Girl While Chatting : यह सोशल मीडिया का जमाना है। इस दौर में लोग डिजिटल माध्यम से एक दूसरे के करीब हो सकते हैं। अगर आप किसी से आमने-सामने से बात करने में हिचकिचाते हैं, तो सोशल मीडिया या टेक्स्ट के जरिए उनसे संवाद कर सकते हैं। इस तरह की सुविधा उन लोगों के लिए बेहद काम की है जो अपने क्रश से बात करना चाहते हैं।
Chat With A Girl: चैट पर लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स
सोचिए ऐसा क्या हो सकता है जिस पर लड़की को बात करने में मजा आए और वह बोरियत या गुस्सा न करे। आइए जानते हैं चैट के जरिए बात करते हुए लड़की को कैसे इंप्रेस किया जा सकता है।
Please wait...
किसी दूसरे के बारे में बात शुरू न करें
लड़की से आत्मविश्वास के साथ चैट करें और अपना रवैया सही रखें। साधारण और स्वाभाविक होकर बात करें। जो है वही दिखाएं, नाटक न करें। बातचीत के दौरान उन से उन्हीं के बारे में बातचीत करें, ना कि किसी और बारे में। पहले उनके बारे में जानने की कोशिश करें, जैसे - उनकी पसंद, नापसंद। उसके बाद अपनी बात करें। अपने बारे में भी जरूर बताएं ताकि वह आपको जान सकें और भरोसा कर पाएं।
लंबी बातचीत के बाद थोड़ा रुकें
इतनी लंबी चौड़ी बातचीत के बाद थोड़ा धैर्य रखें। उन्हें मौका दें कि वह आपको और आपकी बातों को मिस करें ताकि लड़की भी अपनी ओर से बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हो। इसके लिए लंबी बातचीत के बाद कुछ देर के लिए मैसेज न भेजें ताकि उन्हें आपकी कमी महसूस हो। फिर बहाने से साधारण सी बातचीत शुरू करें।
Contract Based Marriage: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है और क्यों करते हैं कपल इस तरह की शादी, जानिए इसकी चुनौतियां
प्यार भरी बातें
बातचीत के दौरान आपको इस बात को समझना होगा कि आपसे बात करना उन्हें अच्छा लग रहा है या नहीं। अगर हां तो अगला कदम उठाएं और थोड़ी हेल्दी फ्लर्टिंग करें। उनसे प्यारी बातें करें ताकि वह आपकी तरफ आकर्षित हों।
असहज महसूस न कराएं
बातचीत के दौरान ये समझें कि वह किस बात से असहज हो सकती हैं। कुछ भी ऐसा पूछने या कहने से बचें जो उन्हें असहज महसूस कराएं या बहुत निजी हो।