फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में हो गए हैं माता-पिता नाराज, तो घर पर रहकर ही ऐसे मना सकते हैं उन्हें

Sat, 05 Jun 2021 10:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Jun 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Parents have become angry in lockdown so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमारी जिंदगी जितनी प्यार भरी होती है, उतना ही यहां रूठना-मनाना भी चलता रहता है। कभी हम अपने किसी खास से या अपने पार्टनर से रूठ जाते हैं, तो कभी-कभी तो बच्चे भी अपने माता-पिता से नाराज हो जाते हैं। ऐसे में रूठने-मनाने का सिलसिला तो चलता ही रहता है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर माता-पिता अपने बच्चों से रूठ जाएं, तो उन्हें कैसे मनाया जा सकता है? इस लॉकडाउन में जब लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, तो ऐसे में लोग काफी बोरियत और तनाव महसूस कर रहे हैं। वहीं, इस तनाव की वजह से कई बार लोग अपनों से नाराज तक हो जाते हैं। हालांकि, माता-पिता का रूठना भी बच्चों के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता। लेकिन हमें अपने रूठे हुए माता-पिता को मनाना तो पड़ता ही है और ये जरूरी भी है। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाएं।

Relationship tips Parents have become angry in lockdown so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इस कठिन समय में साथ दें

  • कोरोना काल में हर कोई डरा हुआ है, ऐसे में आपको अपने माता-पिता का साथ देना चाहिए। आप उनके साथ बैठ सकते हैं, उनसे बातें कर सकते हैं, उनकी जरूरतों को जान सकते हैं, उनके सुख-दुख के बारे में जान सकते हैं आदि। आपको उन्हें भरोसा दिलाना होगा कि आप आज भी नहीं बदले हैं, और आप उनके पहले जैसे ही बच्चे हैं। इससे उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।
Relationship tips Parents have become angry in lockdown so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उंची आवाज में न करें बात

  • आपको कभी ये बात नहीं भूलनी है कि आपको अपने माता-पिता से ऊंची आवाज में बात नहीं करनी चाहिए। आपकी इस आदत की वजह से भी कई बार माता-पिता नाराज हो जाते हैं। ऐसे में आप उनसे माफी मांग सकते हैं और उनको भरोसा दिला सकते हैं कि आप भविष्य में कभी ऐसा नहीं करेंगे। इससे भी आपके माता-पिता की नाराजगी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Parents have become angry in lockdown so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पत्नी भी करें सम्मान और रखें ध्यान

  • जब बेटे की शादी हो जाती है, तो माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे के साथ ही उनकी बहू भी उनका ख्याल रखें। कई कपल होते हैं, जो शादी के बाद अपने में मस्त हो जाते हैं और जाने-अनजाने अपने माता-पिता को भूल जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी पत्नी को भी ये बताना चाहिए कि वो भी अपने सास-ससुर का ध्यान रखें, उनकी जरूरतों का ध्यान रखें आदि।
विज्ञापन
Relationship tips Parents have become angry in lockdown so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उनकी जरूरत का ध्यान रखें

  • जब हम छोटे हुआ करते थे और किसी चीज को लेने की जिद्द करते थे, तो हमारे माता-पिता उस चीज को हमें दिला देते थे। ऐसे में अब हमारी ये जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने माता-पिता की जरूरतों का ध्यान रखें। उनकी दवाओं का, उनके खानपान का या उन्हें कोई अन्य जरूरत हो तो उसका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed