जब हम प्यार के रिश्ते में होते हैं, और अपने पार्टनर संग समय बिताते हैं तो हमारे लिए ये बेहद अच्छा पल होता है। कोई भी कपल इस समय को भूलना नहीं चाहता है। लेकिन इस बार कोरोना काल के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई लोग अपने पार्टनर से अलग हो गए, और लंबे समय तक उनसे मुलाकात भी नहीं कर पाए। ऐसे में लोग अपने पार्टनर से मोबाइल फोन, वीडियो कॉल या मैसेज द्वारा ही बात कर पा रहे हैं। हालांकि, अब कई जगहों पर लॉकडाउन में छूट दी गई है और पहले जैसी लगी कड़ी पाबंदियों को धीरे-धीरे करके हटाया जा रहा है। ऐसे में लोग अपने पार्टनर से फिर से मिलने का प्लान बना रहे हैं, ताकि उनके साथ वो रोमांटिक पल बिता सके। ऐसे में अगर आप लंबे समय बाद अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं, तो कुछ तरीके अपाकर अपने रिश्ते में पिर से मिठास ला सकते हैं।
{"_id":"60bef202a10ce760fd685764","slug":"relationship-tips-meeting-your-partner-after-a-long-time-of-lockdown-so-these-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के लंबे समय के बाद मिल रहे हैं पार्टनर से, तो इन तरीकों से ला सकते हैं रिश्ते में मिठास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन के लंबे समय के बाद मिल रहे हैं पार्टनर से, तो इन तरीकों से ला सकते हैं रिश्ते में मिठास
Tue, 08 Jun 2021 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उपहार देकर
- आप जब लॉकडाउन के इस लंबे समय के बाद अपने पार्टनर से मिल रहे हैं, तो आप उनके लिए उपहार ले जा सकते हैं। ये उपहार उनकी पसंद का हो सकता है या फिर आप अपनी पसंद का कोई उपहार भी उन्हें दे सकते हैं। उपहार लेना हर किसी को पसंद होता है, और जब आप अपने पार्टनर को उपहार देंगे तो उम्मीद है कि इससे आपके रिश्ते में मिठास फिर से लौट आएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
साथ समय गुजार कर
- जब आप अपने पार्टनर से लंबे समय बाद मिल रहे हैं, तो जाहिर है कि आप उनके साथ समय गुजारने की सोचेंगे। आप अपने पार्टनर संग समय गुजार सकते हैं, आपने लॉकडाउन में क्या किया, आपके पार्टनर ने लॉकडाउन का समय कैसे गुजारा, आगे के प्लान को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं आदि। इस तरह आप एक-दूसरे के साथ समय गुजारकर अपने रिश्ते की फिर से प्यार भरी शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
साथ में डिनर करके
- कहते हैं साथ में प्यार बांटकर आप अपने किसी भी रिश्ते को मजबूती दे सकते हैं। ऐसे ही आप अपने पार्टनर संग डिनर कर सकते हैं, आप उनके साथ अपने घर पर या पार्टनर के घर पर कैंडल लाइट डिनर अरेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपको लंबे समय बाद अपने पार्टनर संग डिनर करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते में मजबूत आएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
उनकी जरूरत को जानकर
- इस कोरोना काल में हर कोई किसी न किसी वजह से परेशान है। ऐसे में आप अपने पार्टनर की जरूरत का ध्यान रख सकते हैं। आपके पार्टनर को क्या चाहिए, उन्हें क्या जरूरत है, उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है, उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है आदि। आप इस तरह अपने पार्टनर की जरूरतों का ध्यान रख सकते हैं, और इससे आपके प्यार के रिश्ते में मजबूती ही आएगी।