फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

After Breakup: एक्स पार्टनर से हो जाए सामना तो न कर बैठें ये गलती, मुलाकात के समय रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 31 Oct 2022 05:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 31 Oct 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Meeting With Ex Partner Know What to Keep in Mind to Avoid Mistakes
रिलेशनशिप

जब प्यार में बंधे दो लोगों के बीच रिश्ते का अंत होता है। तो ये काफी दर्दभरा होता है। क्योंकि ब्रेकअप में कई बार धोखा, गलती या फिर आपसी मनमुटाव होता है। जिसकी वजह से एक साथी के मन में काफी गुस्सा भरा होता है। लेकिन रिश्ते के अंत के बाद हर कोई जिंदगी को नए सिरे से शुरू करता है और अपने एक्स पार्टनर को भुलाने की कोशिश करता है।  लेकिन रिश्ता टूटने के बाद अगर कभी एक्स पार्टनर से मुलाकात हो जाए तो जरूरत है कि अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पार्टनर से मुलाकात पर असहज होने की बजाय अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत होती है। कई बार लोग कुछ ऐसा कर देते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। इसलिए एक्स पार्टनर से मुलाकात होने पर इन बातों को ध्यान में रखें।

Relationship Tips: Meeting With Ex Partner Know What to Keep in Mind to Avoid Mistakes
रिलेशनशिप
बने रहें सामान्य

कभी अगर एक्स पार्टनर से मुलाकात हो जाए तो जरूर आपके दिमाग में पुरानी बातें आने लगेंगी। जिससे हो सकता है कि मन कड़वाहट और नफरत से भऱ जाए। लेकिन मन की बातों को जाहिर करने की बजाय एक्स के सामने बिल्कुल सामान्य बने रहें। जैसे कि आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। इस तरह के व्यवहार से हो सकता है पार्टनर ही असहज होने लगे।

Relationship Tips: Meeting With Ex Partner Know What to Keep in Mind to Avoid Mistakes
breakup - फोटो : सोशल मीडिया
पुरानी बातों को ना दोहराएं

एक्स से मुलाकात होने पर उसके सामने पुरानी गलतियों और बातों को ना दोहराएं। क्योंकि जब वो रिश्ता टूटते समय या रिश्ते में उन बातों को नहीं समझ सका। तो अब उन गलतियों को बताने या गिनाने पर भी नहीं समझेगा। इसलिए बेहतर है कि पुरानी बातों को ना साझा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Meeting With Ex Partner Know What to Keep in Mind to Avoid Mistakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ना करें दिखावा

अगर आप अपने एक्स को ये जताना चाहते हैं कि आप उसके बिना भी खुश हैं और जिंदगी को अच्छे से जी रहे हैं। इसके लिए उसके सामने दिखावा करने, चिल्लाने या फिर अति उत्साहित होने से आप दूसरों के सामने हंसी का पात्र बन सकते हैं। वहीं हो सकता है कि एक्स पार्टनर को आपकी इन बातों से फर्क भी ना पड़े।

विज्ञापन
Relationship Tips: Meeting With Ex Partner Know What to Keep in Mind to Avoid Mistakes
relationship - फोटो : Pixabay
आंसू ना निकालें

कभी भी एक्स पार्टनर का सामना हो जाए तो खुद को मजबूत बनाएं। लाजिमी है कि पुराने बीते हुए दिन याद आने लगते हैं। लेकिन ऐसे वक्त में अपनी भावनाओं पर काबू रखें और आंसू बहाने की गलती ना करें। एक्स पार्टनर के सामने कमजोर बिल्कुल भी ना पड़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed