फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद एक्स से दूर होने का हो रहा पछतावा, तो अपनाएं ये टिप्स

Mon, 31 Oct 2022 02:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 31 Oct 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Regret After Breakup With EX Know What To Do In Hindi
ब्रेकअप का पछतावा होने पर क्या करें - फोटो : istock

Relationship Tips: कई बार कपल किसी वजह से एक दूसरे से रिश्ता खत्म कर देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पार्टनर से दूर जाने का पछतावा होता है। ब्रेकअप के बाद पार्टनर की याद आया और दोबारा उनके साथ रिश्ते में आने का विचार मन में आना आम बात होती है। ब्रेकअप की कई वजह हो सकती हैं। कई बार लोग गुस्से में पार्टनर से रिलेशनशिप खत्म कर लेते हैं तो कई बार सोच समझकर अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए पार्टनर से अलग होने का मन बना लेते हैं। हालांकि कपल ब्रेकअप के बाद कुछ समय तक एक दूसरे के बिना रहने में सहज महसूस नहीं कर पाते और पार्टनर को याद करने लगते हैं। वह ब्रेकअप को लेकर पछतावा भी महसूस करते हैं और पार्टनर से पैचअप करने का ख्याल मन में लाने लगते हैं। अगर आपका भी ब्रेकअप हुआ है और आप पार्टनर से दोबारा पैचअप करना चाहते हैं तो जान लें कि क्या करें ताकि एक्स की याद आने पर रिलेशनशिप को लेकर सही फैसला ले सकें।

Relationship Tips Regret After Breakup With EX Know What To Do In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

ब्रेकअप के बाद खुद से करें सवाल

अगर ब्रेकअप के बाद आपको एक्स की याद आ रही है और आप उनके साथ दोबारा रिश्ते में आना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद से सवाल करें कि यह फैसला आप क्यों ले रहे हैं। इस बार पर विचार करें कि आपने पार्टनर से ब्रेकअप क्यों किया था? आप दोनों के बीच की समस्या कितनी गंभीर है और क्या रिलेशनशिप में दोबारा आने के बाद आप उन समस्या का फिर से सामना कर सकेंगे। इस आधार पर निर्धारित करें कि आपको एक्स से पैचअप करना है या नहीं। अगर हां तो आगे की प्रक्रिया पर विचार करें और अगर आपको लगता कि पार्टनर से ब्रेकअप करने का फैसला सही था लेकिन आपको उनकी याद आती है तो अपना ध्यान दूसरी बातों में लगाएं।

Relationship Tips Regret After Breakup With EX Know What To Do In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

एक्स के दिल का जानें हाल

अगर आप एक्स से दोबारा पैचअप करना चाहते हैं तो पहले आपको अपने एक्स के दिल का हाल भी जानना चाहिए। हो सकता है कि ब्रेकअप के बाद आपको उनकी याद आ रही हो और आप उनसे दोबारा रिश्ता जोड़ना चाहते हैं लेकिन आपका पार्टनर ऐसा न चाहता हो। उसके मन में इस रिश्ते के लिए खटास आ गई हो। ऐसे में वह दोबारा आपसे रिश्ता न रखना चाहे। इसलिए उनके दिल का हाल जानकर आगे की रणनीति बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Regret After Breakup With EX Know What To Do In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर से पैचअप करने का तरीका

ब्रेकअप के बाद अगर आपको पछतावा हो रहा है और आप पार्टनर से पैचअप करना चाहते हैं तो कुछ तरीके अपनाकर उनके करीब आ सकते हैं।

खुलकर बात करें

पैचअप करने के तरीकों में से एक है कि आप उनसे आमने सामने मिलकर बात करें। उन्हें बताएं कि आप उनके लिए ब्रेकअप के बाद भी क्या महसूस करते हैं। अपनी भावनाओं को जाहिर करें। लेकिन एक दूसरे पर आरोप न लगाएं। रिश्ते के टूटने का दोषी एक दूसरे को न ठहराते हुए मिलकर उन समस्याओं को दूर करने पर विचार करें तो आप दोनों के ब्रेकअप की वजह बनी थीं।

विज्ञापन
Relationship Tips Regret After Breakup With EX Know What To Do In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

खुद पर विश्वास दिलाएं

एक बार रिश्ता टूटने के बाद हो सकता है कि आपके पार्टनर के दिल में आपके और इस रिश्ते के लिए खटास आ गई हो। एक्स से दोबारा रिश्ता जोड़ने के लिए उनके दिल में अपने लिए विश्वास बढ़ाएं। उनके दोस्ती करने की कोशिश करें ताकि धीरे धीरे वह ब्रेकअप वाली बात को भूलकर आपके साथ दोबारा सहज महसूस कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed