फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में करना चाहते हैं किसी से प्यार का इजहार, तो ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Sun, 16 May 2021 10:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 16 May 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
relationship tips If someone wants to propose you in lockdown then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कोरोना काल होने की वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों पर रहने को मजूबर हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी होंगे जो किसी से प्यार का इजहार करने का प्लान बना रहे होंगे, लेकिन इस लॉकडाउन की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाएं। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो आप इस लॉकडाउन में भी किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ तरीकों की मदद लेनी होगी। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

relationship tips If someone wants to propose you in lockdown then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कॉल पर

  • अब जब आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो जाहिर है कि आप उसे जानते तो होंगे ही। ऐसे में आप मोबाइल फोन का साथ ले सकते हैं। आप उन्हें कॉल करके अपने दिल की बात बता सकते हैं, क्योंकि इस लॉकडाउन में घर के बाहर जाना तो सुरक्षित नहीं है। इसलिए आप कॉल पर ट्राई कर सकते हैं और हो सकता है कि आपकी बात बन जाए।
relationship tips If someone wants to propose you in lockdown then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

संदेश भेजकर

  • अगर आप अपने दिल की बात कॉल पर कहने से डर रहे हैं, और आपको डर लग रहा है कि आप भला कैसे इस बात को उनके सामने रखेंगे, तो फिर आप संदेश भेजकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। आप मोबाइल से संदेश भेजकर उनसे अपने प्यार का इजहर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips If someone wants to propose you in lockdown then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उपहार भिजवाकर

  • अगर आप कॉल या मैसेज दोनों तरीके नहीं अजमाना चाहते हैं, तो फिर आप उपहार भिजवाकर भी अपने दिल की बात कह सकते हैं। अगर आपको उनकी पसंद के बारे में पता है, तो आप उनकी पसंद की कोई चीज भेज सकते हैं और अगर उनकी पसंद के बारे में नहीं पता है तो फिर आप अपनी पसंद से भी कोई उपहार भेजकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
विज्ञापन
relationship tips If someone wants to propose you in lockdown then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वीडियो कॉल के जरिए

  • दिल की बात का इजहार करने के लिए वीडियो कॉल भी एक अच्छा माध्यम है। इसमें बिल्कुल सामने होने का एहसास मिलता है। आप इसमें अपनी बात कहने के बाद इनके इंप्रेशन से भी उनका जवाब समझ सकते हैं। आज के दौर में लोग वीडियो कॉल का काफी सहारा ले रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed