प्यार एक खूबसूरत एहसास के अलावा एक खूबसूरती जिंदगी जीने का रास्ता भी है। हर कोई चाहता है कि उनकी जिंदगी में प्यार हो, सम्मान हो और एक ऐसा पार्टनर उनका साथ निभाए जो उनका जीवन भर ख्याल रखें। दोनों पार्टनर की ये जिम्मेदारी भी बनती है कि वो एक-दूसरे का ख्याल रखे। प्यार के रिश्ते में कई मर्तबा अनबन, लड़ाई-झगड़े तक देखने को मिलते हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इस रिश्ते में प्यार नहीं होता या एक-दूसरे के प्रति सम्मान नहीं होता है। बल्कि ऐसे रिश्तों में ही ज्यादा प्यार देखने को मिलता है। लेकिन फिर भी कई रिश्ते ऐसे होते हैं जिनमें प्यार का रिश्ता मजबूत नजर नहीं आता है। इसलिए जरूरत होती है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका प्यार का रिश्ता समय के साथ और मजबतू होता चला जाए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"61a9c21a917f1949d1479913","slug":"relationship-tips-how-to-make-strong-relationship-with-your-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Relationship Tips: पार्टनर संग करना है प्यार का रिश्ता मजबूत, तो इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Relationship Tips: पार्टनर संग करना है प्यार का रिश्ता मजबूत, तो इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान
Fri, 03 Dec 2021 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 03 Dec 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : iStock
कभी न बदलना
- अपने पार्टनर से कहें कि आप कभी न बदलना, मतलब तुम जैसे हो हमेशा वैसे ही रहना। अगर कोई प्यार में बदलने को कह रहा है, तो फिर आप अपने को भूल सकते हैं और अपनी पहचान तक खो सकते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, और आप जैसे हैं वैसे ही रहिए।
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
आपकी सहमति जरूरी
- कई लोग अपने फैसले खुद लेते हैं, इसमें गलत कुछ नहीं है। लेकिन अगर आप कोई फैसला ले रहे हैं तो आपको उसमें अपने पार्टनर को भी शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अच्छा लगेगा और आपकी प्यार की डोर मजबूत होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
हमेशा ध्यान रखूंगा
- अपने पार्टनर से कहें कि आप उनका हमेशा ध्यान रखेंगे। आपके पार्टनर किसी मुसीबत में हैं, उन्हें किसी चीज की जरूरत है, उन्हें आपकी जरूरत है, वो आपके साथ समय बिताना चाहते हैं आदि। आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से भी आपका रिश्ता मजबूत होता है।
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
समय बिताऊंगा
- ज्यादातर प्यार के रिश्तों में देखा जाता है कि लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्यार के रिश्ते में दरार, अनबन और झगड़े तक हो जाते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहिए।