कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है, और कहीं न कहीं हर कोई चाहता है कि उसे भी एक न एक बार प्यार जरूर हो। लेकिन प्यार भला सोच समझकर कब से होने लगा? क्योंकि जो सोच समझकर, देखकर-परखकर किया जाए वो तो प्यार से परे होता है। आप जब किसी के प्यार में पड़ते हैं, तो ये सब अचानक से और इतनी जल्दी होता है कि कोई कुछ समझ नहीं पाता है। वहीं, आज के दौर में तो आजकल के युवा शादी से पहले ही रिलेशनशिप में आ जाते हैं। लड़का हो या लड़की वो अपनी पसंद के साथ प्यार के इस खूबसूरत रिश्ते में बंधते हैं और अपने सपने सजाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी को पसंद तो करते हैं लेकिन उनसे कुछ बोल नहीं पाते हैं और उन्हें इंप्रेस करने के लिए कई तरीके खोजते रहते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो हम आपको सामने वाले शख्स को इंप्रेस करने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, हो सकता है कि ये आपके काम आ जाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"615e83268ebc3e334e1d30ad","slug":"relationship-tips-4-tips-to-impress-in-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips To Impress: किसी को करना चाहते हैं इंप्रेस, तो इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Tips To Impress: किसी को करना चाहते हैं इंप्रेस, तो इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान
Tue, 30 Nov 2021 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : Pixabay
उनकी केयर करें
- आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो उनकी केयर करें। उन्हें ये जताएं कि आप उनकी चिंता करते हैं, उन्हें समझते हैं और आप उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहते आदि। आप जब ये सब करेंगे, तो इससे सामने वाला शख्स जरूर इंप्रेस होगा।
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
उनके साथ समय गुजारें
- आपका सामने वाला शख्स आपसे तब इंप्रेस होगा, जब आप उनके साथ रहेंगे, समय गुजारेंगे, उन्हें कहीं शॉपिंग पर जाना है तो उनके साथ जाएंगे, उन्हें कहीं से लेने जाएंगे, उन्हें छोड़ने जाएंगे आदि। ऐसा करने से भी सामने वाला शख्स आपके बारे में सोचेगा और आपसे इंप्रेस भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
विश्वास जीतें
- इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि प्यार के रिश्ते की नींव विश्वास पर होती है, और विश्वास के साथ ही इस रिश्ते की शुरुआत भी होती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने सामने वाले शख्स का विश्वास जीतें और जब आप ये करते हैं, तो फिर वो शख्स इंप्रेस हो सकता है।
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
दुख में हमेशा साथ खड़े रहें
- हर कोई चाहता है कि कोई उनके सुख में हो या न हो, लेकिन उनके दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। अगर आप भी किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उनके दुख में हमेशा उनके साथ खड़ें रहें।