फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कों की ये चार आदतें गर्लफ्रेंड को नहीं आती पसंद, टूट सकता है रिश्ता

Thu, 14 Dec 2023 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Dec 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Girlfriends don't like these four habits of boys
लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें पसंद नहीं आती हैं? - फोटो : istock

Relationship Tips For Boys: प्यार के रिश्ते में कौन नहीं बंधना चाहता? देर-सवेर लगभग हर किसी को उनकी पार्टनर मिलती है। जहां एक तरफ लोग अरेंज मैरिज करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग रिलेशनशिप में भी आते हैं। इस दौरान दोनों पार्टनर एक-दूसरे को जानते हैं, समझते हैं और इसके बाद अपने रिश्तो को लेकर फैसला लेते हैं। पर अगर आप एक लड़के हैं और आप किसी नए रिलेशनशिप में हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि लड़कियों को लड़कों की कुछ आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी हैं कि आप उन आदतों को जानें और उन्हें दोहराने से बचें। तो चलिए जानते हैं ये आदतें कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Relationship Tips: Girlfriends don't like these four habits of boys
लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें पसंद नहीं आती हैं? - फोटो : istock

लड़के न करें ये गलतियां:-

शक करना

  • अगर आपकी आदत बेवजह शक करने की है, तो इसे बदल लें। वरना इस एक आदत के कारण आपका रिश्ता भी टूट सकता है। लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता कि उनका पार्टनर उन पर शक करें, उनकी जासूसी करे आदि।
Relationship Tips: Girlfriends don't like these four habits of boys
लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें पसंद नहीं आती हैं? - फोटो : istock

इग्नोर न करें

  • भूलकर भी अपने पार्टनर को इग्नोर न करें। अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो ये आदत आपकी महिला मित्र को बुरी लग सकती है, जिसका गलत असर आपके प्यार के रिश्ते पर पड़ सकता है। इसलिए अपने पार्टनर के कॉल को, उनकी बात को या उनको नजरअंदाज करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Girlfriends don't like these four habits of boys
लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें पसंद नहीं आती हैं? - फोटो : istock

झूठ बोलने की आदत

  • अगर आप झूठ बोलते हैं, तो अपनी महिला मित्र से न बोलें। वरना आपका रिश्ता टूट तक सकता है, क्योंकि लड़कियों को ये पसंद नहीं आता है कि उनका पार्टनर उनसे किसी बात को लेकर झूठ बोले। अगर आपसे गलती हो गई है, तो आप माफी मांग सकते हैं।
विज्ञापन
Relationship Tips: Girlfriends don't like these four habits of boys
लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें पसंद नहीं आती हैं? - फोटो : istock

नशे की आदत

  • क्या आप किसी प्रकार का कोई नशा करते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए। एक तो ज्यादातर लड़कियों को ये पसंद नहीं होता है कि उनका पार्टनर नशा करे। दूसरा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। वहीं, कई बार नशा करना रिश्ता टूटने की वजह तक बन जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed