फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके प्यार के रिश्ते में सबकुछ सही चल रहा है? ऐसे लगाएं पता

Wed, 13 Dec 2023 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Dec 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Is everything going well in your love relationship Find out like this
पार्टनर की किन आदतों से लगा सकते हैं पता वो सही है या नहीं। - फोटो : istock

Relationship Tips: प्यार के रिश्ते को बेहद खूबसूरत रिश्ता माना जाता है। जब एक लड़का-लड़की इस रिश्ते में जुड़ते हैं, तो एक-दूसरे को समझते हैं, जानते हैं, पसंद-नापसंद को जानने की कोशिश करते हैं आदि। उसके बाद ही ये रिलेशनशिप आगे चल पाता है। कई बार सबकुछ बेहतर चलता है, तो कई बार कुछ दिक्कतें आने से ये रिश्ते टूट भी जाते हैं। पर अगर कपल के बीच की बॉन्डिंग अच्छी हो, तो फिर रिश्ता गहरा और मजबूत होता चला जाता है, लेकिन कई लोग अपने रिश्ते को लेकर उलझन में होते हैं कि क्या उनका रिश्ता सही चल रहा है या फिर इसमें कोई दिक्कत है? ऐसे में अगर आप भी ये पता लगाना चाहते हैं कि आपके प्यार के रिश्ते में सबकुछ सही चल रहा है या नहीं? तो आप कुछ बातों से इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

Relationship Tips: Is everything going well in your love relationship Find out like this
पार्टनर की किन आदतों से लगा सकते हैं पता वो सही है या नहीं। - फोटो : istock

इन तरीकों से लगा सकते हैं पता:-

पार्टनर का व्यवहार

  • अगर आप पहचानना चाहते हैं कि आपका रिश्ता कैसा चल रहा है, तो ये आप अपने पार्टनर के व्यवहार से पता कर सकते हैं कि उनका आपके प्रति व्यवहार कैसा है। आपकी बातों को वो सुनते हैं? आपकी इज्जत करते हैं? आप पर बेवजह गुस्सा तो नहीं करते? आदि। ऐसी बातों से आप जान सकते हैं कि रिश्ता बेहतर चल रहा है या नहीं।
Relationship Tips: Is everything going well in your love relationship Find out like this
पार्टनर की किन आदतों से लगा सकते हैं पता वो सही है या नहीं। - फोटो : istock

भरोसा करना

  • हर रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। अगर आपके पार्टनर आप पर भरोसा करते हैं, तो जाहिर है कि आपका रिश्ता बेहतर चल रहा है। पर अगर आपके बीच में कोई गलतफहमी है या आपके पार्टनर को आप पर भरोसा ही नहीं है, तो आपके रिश्ते की नींव कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Is everything going well in your love relationship Find out like this
पार्टनर की किन आदतों से लगा सकते हैं पता वो सही है या नहीं। - फोटो : istock

पार्टनर का साथ देना

  • हर वक्त समय एक सा नहीं रहता। अगर आप किसी मुसीबत में हैं, परेशान हैं या किसी बात को लेकर काफी चिंता कर रहे हैं आदि। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपको सपोर्ट कर रहा है, आपका साथ दे रहा है और अपने होने का एहसास करा रहा है आदि। तो आपका रिश्ता बेहतर है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो फिर सोचने वाली बात हो सकती है।
विज्ञापन
Relationship Tips: Is everything going well in your love relationship Find out like this
पार्टनर की किन आदतों से लगा सकते हैं पता वो सही है या नहीं। - फोटो : istock

नजरअंदाज करना

  • जब हम प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो अपने पार्टनर को काफी समय देते हैं, उनके कॉल उठाते हैं, उनसे मैसेज में बात करते हैं, उनसे मिलते हैं और उनके साथ ट्रिप भी प्लान करते हैं आदि। पर अगर आपका पार्टनर धीरे-धीरे आपको नजरअंदाज कर रहा है या आपके कॉल नहीं उठाता है, आपको समय नहीं देता है या आपसे झूठ बोलने लगा है, तो फिर इस रिश्ते में दिक्कत हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed