हर किसी की जिंदगी में प्यार बेहद अहमियत रखता है, इसिलए लोग अपनी जिंदगी में प्यार की तलाश करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें एक ऐसा लाइफ पार्टनर मिले जो उनका जीवन भर ख्याल रखे, उन्हें समझे, उन्हें प्यार दें और उन्हें सम्मान दें आदि। जब कोई लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो वो अपने आने वाले भविष्य को लेकर और अपने रिश्ते को लेकर सपने सजाते हैं। लेकिन कई बार इस प्यार के रिश्ते में कई तरह की अनबन हो जाती हैं। माना जितना प्यार इस रिश्ते में होता है, उतनी ही तकरार भी इसी रिश्ते में होती है। लेकिन कई बार ये चीजें इतनी बढ़ जाती हैं जिससे दोनों की लाइफ में रोमांस की कमी हो जाती है और उनकी जिंदगी पूरी तरह बोरिंग हो जाती है। लेकिन हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"614bfa6b8ebc3efd896dc0b2","slug":"relationship-tips-four-tips-to-bring-romance-in-boring-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन चार तरीकों से लाइफ में लौट आएगा खोया हुआ रोमांस, पार्टनर भी होंगे खुश","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन चार तरीकों से लाइफ में लौट आएगा खोया हुआ रोमांस, पार्टनर भी होंगे खुश
Thu, 23 Sep 2021 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
प्यार में बोरियत दूर करने के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार में बोरियत दूर करने के तरीके
- फोटो : istock
अच्छी यादों का याद करना
- ये जो यादें होती हैं, ये पार्टनर्स के बीच प्यार बढ़ाने का काम करती हैं। आपकी भी अपने पार्टनर संग कई अच्छी यादें होंगी, जिन्हें आप साथ में याद कर सकते हैं और यकीन मानिए ये अच्छी यादें ही आपके रिश्ते में आई बोरियत को दूर करने में आपकी मदद कर पाएंगे।
प्यार में बोरियत दूर करने के तरीके
- फोटो : istock
नयापन है जरूरी
- रोज दफ्तर से घर आना, खाना खाना और पार्टनर संग बातचीत करके सो जाना और इसके बाद फिर से अगले दिन दफ्तर जाना। कई बार ऐसे में लाइफ बोरिंग लगने लगती है। इसके लिए आप अपने काम से समय निकालकर पार्टनर संग बाहर घूमने का ट्रिप प्लान कर सकते हैं या कभी-कभी बाहर कैंडल लाइट डिनर पर बाहर जा सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में बोरियत दूर करने के तरीके
- फोटो : istock
बातचीत जरूरी
- प्यार के रिश्ते में पार्टनर के बीच दूरियां तब आने लगती हैं, जब दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। बात न करने से रिश्ता और बिगड़ने लगता है। इसलिए जरूरी है कि दोनों लोग एक-दूसरे से बात करें, अपनी समस्याएं बताएं, अपनी बातें शेयर करें और अपने मतभेदों को सुलझाएं। इसलिए बातें करना न छोड़ें।
विज्ञापन
प्यार में बोरियत दूर करने के तरीके
- फोटो : istock
खास फील कराएं
- आप अपने पार्टनर को खास फील करा सकते हैं। आप उन्हें बता सकते है कि उनकी आपकी जिंदगी में क्या अहमियत है। जो लोग अपने पार्टनर को अहमियत नहीं देकर खास फील नहीं करवाते हैं, उनके रिश्ते में बोरियत होने लगती है। इसलिए ऐसा जरूर करना चाहिए।