फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे मोबाइल फोन बन रहा है पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह, कहीं आप तो नहीं करते ये चार गलतियां

Wed, 22 Sep 2021 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Sep 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Four reasons for fight between husband and wife due to mobile phone
पति-पत्नी के बीच झगड़े के चार कारण - फोटो : istock

जब एक लड़का-लड़की शादी के बंधन में बंधते हैं, तो सिर्फ वो ही नहीं बल्कि उनके घर वाले भी काफी खुश होते हैं। हर कोई दोनों की आने वाली जिंदगी का अच्छे से बितने की कामना करता है और अपना ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार देते हैं। शादी के बाद लगभग सबकुछ बदल जाता है, क्योंकि जहां पहले लोग अपनी मर्जी से सबकुछ कर पाते थे, तो वहीं अब उस चीज को करने के लिए उन्हें अपने पार्टनर की हामी चाहिए होती है। वहीं, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतने ही छोटे-मोटे झगड़े भी होते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पति-पत्नी के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े की असल वजह आपका मोबाइल फोन भी बन जाता है। सुनने में ये आपको भला अजीब लगता हो, लेकिन आज के बदलते दौर में ऐसा हो रहा है। तो चलिए जानते है कि कैसे मोबाइल फोन पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन जाता है।

Four reasons for fight between husband and wife due to mobile phone
पति-पत्नी के बीच झगड़े के चार कारण - फोटो : istock

कॉल पर लगे रहना

  • कई लोग जब देखो, तब अपने दोस्तों, परिवार या अन्य लोगों से कॉल पर लगे रहते हैं। कभी नॉर्मल कॉल तो कभी वीडियो कॉल, ये लोग करते रहते हैं। ऐसे में वे अपने पार्टनर के पास होते हुए भी पास नहीं हो पाते हैं, जिसकी वजह से कई बार दोनों के बीच अनबन तक हो जाती है।
Four reasons for fight between husband and wife due to mobile phone
पति-पत्नी के बीच झगड़े के चार कारण - फोटो : istock

सोशल मीडिया पर रहना

  • वक्त बदल रहा है और अब समय सोशल मीडिया का है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप 24 घंटे इसी पर लगे रहे। बावजूद इसके कई लोग सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना, इसके लिए फोटो क्लिक करना, जाने-अनजाने लोगों से चैट करना आदि करते रहते हैं। जो पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four reasons for fight between husband and wife due to mobile phone
पति-पत्नी के बीच झगड़े के चार कारण - फोटो : iStock

फिल्में देखते रहना

  • फिल्में देखना गलत नहीं है, लेकिन अगर आप घर में पार्टनर के साथ हैं या उनके साथ कहीं बाहर ट्रिप पर गए हैं, तो ऐसे में आपको अपने पार्टनर संग ही रहना चाहिए। लेकिन कई लोग फिल्मों में इतना खोए रहते हैं, कि वो इन जगहों पर भी फिल्में ही देखते हैं। ऐसे में दोनों के बीच कहासुनी होती है और फिर बात लड़ाई-झगड़े तक भी पहुंच जाती है।
विज्ञापन
Four reasons for fight between husband and wife due to mobile phone
पति-पत्नी के बीच झगड़े के चार कारण - फोटो : istock

पार्टनर का कॉल न लेना

  • कई लोग वैसे तो अपने दोस्तों या परिवार संग कॉल पर लगे रहते हैं, लेकिन बात जब पार्टनर की कॉल लेने की आती है तो या तो वो कहीं व्यस्त हो जाते हैं या फिर कॉल किसी और वजह से नहीं ले पाते हैं। लेकिन जब ऐसा आए दिन होने लगता है, तो इससे पार्टनर्स के बीच बातें बिगड़ने लगती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed