Relationship Tips: पति-पत्नी का रिश्ता शादी के बंधन में बंधा होता है। दो लोग शादी के बाद मिलकर एक परिवार बनाते हैं और कई सारे रिश्तों को जन्म देते हैं। हालांकि किसी भी रिश्ते की मजबूती उनके बीच की आपसी समझ से आती है। अक्सर शादीशुदा जोड़ा एक दूसरे के साथ रिश्ते में तो आ जाता है लेकिन अपने साथी की कुछ आदतें उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होती। इस कारण कपल के बीच छोटी मोटी बहस भी हो जाती है। यहां पति की ऐसी आदतों के बारे में बताया जा रहा है तो किसी भी पत्नी को पसंद नहीं आती। पत्नी जब पति की आदतों पर रोकती टोकती हैं तो पति इसे हंसी मजाक में टाल देते हैं। यही बात भविष्य में बढ़ बन जाती है और मनमुटाव व लड़ाई झगड़े की वजह बन जाती है। ऐसे में हर पति को पता होना चाहिए कि पत्नी उनकी किन आदतों को बिल्कुल पसंद नहीं करती।
Relationship Tips: पति की ये आदतें नहीं आती किसी भी पत्नी को पसंद, आज ही कर लें सुधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के घरवालों की बुराई
पति अगर अपनी पत्नी के घर वालों के बारे में कुछ बुरा बोलते हैं तो पत्नियां बहुत बुरी तरह से नाराज हो जाती हैं। जब पति अपनी पत्नी के सामने उनके माता पिता, भाई-बहन या मायके के अन्य सदस्यों का मजाक उड़ाते हैं तो पत्नी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती। पति की यही आदत उनके बीच लड़ाई झगड़े की वजह बनती है।
पत्नी के स्वरूप पर नकारात्मक बातें
कोई भी इंसान जब आपके रंग रूप या शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करता है, तो इसपर नाराज होना लाजमी है। वहीं अगर पति अपनी पत्नी के लुक्स का मजाक बनाए, उन्हें मोटा, लंबा या छोटा कहे, तो इस तरह के नकारात्मक कमेंट से पत्नी आहत हो सकती हैं। तारीफ करने के बजाए पत्नी के शरीर का मजाक बनाने पर वह गुस्सा हो जाती हैं।
पत्नी की कमी निकालना
कोई भी इंसान हर तरह से परफेक्ट नहीं हो सकता। कोई न कोई कमी होना स्वाभाविक है। लेकिन जब पति अपनी पत्नी को उनकी कमियां और गलतियां बार बार याद दिलाते हैं तो पत्नी की नाराजगी लाजमी है। जब पति पत्नी से हमेशा कहते हैं कि उन्हें कोई काम नहीं आता तो इससे उनका रिश्ता खराब होने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि किसी भी पत्नी को पति की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती।
दूसरी महिला की तारीफ
प्यार और लगाव के बीच जलन होना एक भावना है, जो तब अधिक बढ़ जाती है, जब पति अपनी पत्नी की तुलना किसी अन्य महिला से करने लगता है। पत्नी के सामने किसी दूसरी महिला, जैसे पड़ोसन या कोई रिश्तेदार, की तारीफ करते हैं, तो पत्नी को दुख पहुंचता है। किसी भी पत्नी को पसंद नहीं कि उनका पति किसी अन्य महिला से उनकी तुलना करें या कम समझे।