आपने प्यार में लड़के या लड़की के धोखा देने की कई कहानियां सुनी होंगी। हो सकता है कि आपको भी प्यार में धोखा मिला हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्यों किसी रिलेशनशिप या प्यार में लड़के या लड़कियां एक-दूसरे को धोखा देती हैं। दरअसल, जब हमें किसी से धोखा मिलता है तो हम उसकी वजह को जान लेना चाहते हैं और अगर हमें वजह पता नहीं चलती तो हम बहुत ज्यादा परेशान रहने लगते हैं और कई बार तो स्थिति ऐसी आती है कि हम भरोसा ही नहीं कर पाते हैं कि हमें प्यार में धोखा मिला है।
{"_id":"5d58e46e8ebc3e89b51c6781","slug":"reasons-of-boys-and-girls-cheating-in-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में लड़के और लड़कियां इस वजह से देते हैं धोखा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
प्यार में लड़के और लड़कियां इस वजह से देते हैं धोखा
Mon, 19 Aug 2019 07:54 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 19 Aug 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
relationship
- फोटो : pixa
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
कोई भी इंसान रिलेशनशिप या प्यार में धोखा मिलने से एकदम टूट जाता है। उसे बहुत ही गहरा भावनात्मक आघात पहुंचता है। कई बार इसकी वजह से लोग डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। दरअसल जब आप किसी को बहुत प्यार करते हैं तो उससे मिलने वाला धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से आप अवसाद में जाने के साथ ही अंदर से एकदम टूट जाते हैं और फिर जल्द लोगों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं।
रिश्ता
कुछ वक्त पहले एक सर्वे आया थो जिसमें लड़कों और लड़कियों को प्यार में मिलने वाले धोखे के बारे में बताया था। इस सर्वे में स्त्रियों व पुरुषों को एक-दूसरे को धोखा देने की वजह की भी जानकारी दी गई थी। इस सर्वे में धोखा मिलने के पीछे की वजह को बताया गया था। इस सर्वे में रिलेशनशिप और प्यार में मिलने वाले धोखे को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई गई थी। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कहा गया था इस सर्वे में...
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ता
यह सर्वे ट्रस्टीफाई इंफो का है। सर्वे में 55 फीसदी पुरुषों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने जीवन में एक न एक बार अपनी पत्नियों को धोखा दिया है। इस सर्वे में 50 फीसदी महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने जीवन में एक न एक बार किसी पुरुष को धोखा दिया है। वहीं, 32 फीसदी पुरुषों ने ऑनलाइन डेटिंग में लड़कियों के साथ चीटिंग की बात को स्वीका किया है।
विज्ञापन
रिलेशनशिप
वहीं महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें पार्टी व सोशल मीडिया पर 22 फीसदी ऐसे लड़के मिलते हैं जो धोखेबाज होते हैं। सर्वे में 23 फीसदी पुरुषों ने अपने अफेयर की वजह को सेक्सुअल सेटिस्फिकेशन का न होना बताया है।