भारतीय परंपरा में शादी दो इंसानों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल होता है। लव मैरिज में तो लड़का-लड़की दोनों को एक दूसरे के बारे में सब कुछ मालूम होता है, लेकिन अरेंज में ऐसा नहीं होता, जिस कारण कई बार बाद में चलकर शादी नहीं चल पाती। घरवाले पार्टनर का पैसा, खानदान जैसी चीजे तो देख लेते हैं, लेकिन कुछ बाते ऐसी होती हैं जिन्हें पहले ही साफ कर लेना बेहतर होता है। आइए जानते हैं वो बातें जो आपको शादी से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से पूछनी चाहिए...
जिससे शादी करने वाले हैं उससे सबसे पहले ये बात जरूर पूछे कि क्या वह वाकई शादी करने के लिए मानसिक रूप से तैयार है। कहीं वह घरवालों के दबाव में आकर तो शादी नहीं कर रहा है।
आप जिस से शादी करने वाले हैं उसकी नौकरी के बारे में सही जानकारी जरूर ले लें। कहीं बार झूठ बोलकर भी शादी कर ली जाती है। इसलिए नौकरी और सैलरी की आपको पूरी सही से जानकारी होना चाहिए।
अपने होने वाले पार्टनर की पसंद और नापसंद पहले ही जान लें। क्योंकि हो सकता है आगे चलकर उनकी कोई आदत आपको बिल्कुल पसंद न आए और आप दोनों में किसी तरह की परेशानी खड़ी हो।
फैमिली प्लानिंग को लेकर पहले चर्चा कर लें। बच्चे कितने और कब करने हैं ये आप जरूर मालूम होना चाहिए। इन चीजों को लेकर बादमें रिश्ते में खटास आने से अच्छा है कि पहले ही ये बातें साफ हो जाएं।