वैसे तो कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती है, जिसके नसीब में जो लिखा है वहीं उसे मिलता है। जैसे लड़कियां शादी के लिए जब लड़के को पसंद कर रही होती हैं तो उनके दिमाग में परफेक्ट पार्टनर के लिए कुछ चीजें होती हैं। ठीक उसी तरह लड़के भी पार्टनर में कुछ खूबियां ढूंढते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों की तालाश करते हैं लड़के अपनी पार्टनर में...
कॉन्फिडेंस
लड़कों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास वाली लड़कियां खूब भाती है। अगर सामने वाली लड़की में ये दोनों चीजें हैं तो लड़के तुरंत समझ जाते हैं।
समझदार
हर लड़का चाहता है कि उसकी पार्टनर स्मार्ट और समझदार हो। वो हर परेशानी को अच्छे से हैंडल कर लें। लड़कों के लिए खूबसूरती नहीं समझदारी ज्यादा मायने रखती है। लड़की की समझदारी उनके लिए फर्स्ट प्रायऑरिटी होती है।
रिस्पेक्ट
हर लड़का चाहता है कि उसकी पार्टनर उसकी और उसके पेरेंट्स की इज्जत करें। लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर कभी भी किसी का अपमान न करे।
स्पेस देना
आज हर किसी को चाहिए की उसका पार्टनर उसे फ्रीडम दें। बात जब लड़कों की हो उन्हें तो अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी होती है। ऐसे में वह ये सोचते हैं कि उनकी पार्टनर उन्हें पूरा स्पेस दें। उनके मिनट मिनट पर निगरानी न रखें।