Propose Day 2024 : 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह का यह दूसरा दिन प्यार के इम्तिहान का दूसरा पड़ाव होता है। इस दिन जिसे आप चाहते हैं उससे दिल की बात कहते हैं। इजहार-ए-मोहब्बत का यह दिन आशिकों के लिए एक बेहतरीन मौका होता है। कई बार लोग अपने दिल की बात अपने पार्टनर से नहीं कह पाते हैं। शब्दों से प्यार का इजहार न करके लोग इशारों में अपने दिल की बात बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर उनका क्रश या वो दोस्त जिसे वह पसंद करते हैं, उनके इशारों को समझ नहीं पाता। प्रपोज डे के मौके पर आपके प्यार भरे इशारों को साथी समझ सकता है, क्योंकि उन्हें भी पता होता है कि आज का दिन प्यार के इजहार का है। ऐसे में प्रपोज डे पर आप भी अगर अपने पार्टनर को I Love You कहना चाहते हैं तो दूसरी भाषाओं में कहें। हिंदी और अंग्रेजी में प्यार के इजहार के अलावा अलग भाषाओं में उनसे I Love You कहें और उन्हें आपकी भाषा में छिपे मतलब को समझने का मौका दें।
Propose Day 2024: इन खूबसूरत भाषाओं में कहें I Love You, अलग-अलग तरह से करें प्यार का इजहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच में कहें आई लव यू
फ्रांस की यह भाषा बेहद खूबसूरत है। फ्रेंच भाषा में ही रोमांस झलकता है। प्यार के इजहार के लिए फ्रेंच भाषा का चयन कर सकते हैं। फ्रेंच में आई लव यू को Je t'aime कहें। इसको बोलने का तरीका 'जेट ऐम' होता है।
इटेलियन भाषा में आई लव यू
इटैलियन भाषा में अपने क्रश से प्यार का इजहार करके उन्हें संशय के साथ इम्प्रेस भी कर सकता है। इटेलियन भाषा में प्यार का इजहार करने के लिए आप Ti amo कह सकते हैं। इसे संबोधित करने का तरीका है- टी आमो।
कोरियन भाषा में आई लव यू
आजकल भारत में कोरियन फिल्मों और ड्रामा का क्रेज है। आप भी अपने पार्टनर को कोरियन फिल्मों की तरह प्रपोज कर सकते हैं। कोरियाई भाषा में आई लव यू को 'Salanghaeyo' (सारंग गयो) कहते हैं।
डच भाषा में आई लव यू
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए डच भाषा में आई लव यू बोल सकते हैं। डच भाषा में पार्टनर से कहें Ik houd van je', इसके संबोधन का तरीका 'एक हाउ फा निए' है।