फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2024: इन खूबसूरत भाषाओं में कहें I Love You, अलग-अलग तरह से करें प्यार का इजहार

Thu, 08 Feb 2024 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Feb 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
Propose Day 2024 Say I Love You In 10 Different Languages On Valentine Day
आई लव यू - फोटो : Istock

Propose Day 2024 : 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह का यह दूसरा दिन प्यार के इम्तिहान का दूसरा पड़ाव होता है। इस दिन जिसे आप चाहते हैं उससे दिल की बात कहते हैं। इजहार-ए-मोहब्बत का यह दिन आशिकों के लिए एक बेहतरीन मौका होता है। कई बार लोग अपने दिल की बात अपने पार्टनर से नहीं कह पाते हैं। शब्दों से प्यार का इजहार न करके लोग इशारों में अपने दिल की बात बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर उनका क्रश या वो दोस्त जिसे वह पसंद करते हैं, उनके इशारों को समझ नहीं पाता। प्रपोज डे के मौके पर आपके प्यार भरे इशारों को साथी समझ सकता है, क्योंकि उन्हें भी पता होता है कि आज का दिन प्यार के इजहार का है। ऐसे में प्रपोज डे पर आप भी अगर अपने पार्टनर को I Love You कहना चाहते हैं तो दूसरी भाषाओं में कहें। हिंदी और अंग्रेजी में प्यार के इजहार के अलावा अलग भाषाओं में उनसे I Love You कहें और उन्हें आपकी भाषा में छिपे मतलब को समझने का मौका दें।

Propose Day 2024 Say I Love You In 10 Different Languages On Valentine Day
प्रपोज करने के टिप्स - फोटो : Istock

फ्रेंच में कहें आई लव यू


फ्रांस की यह भाषा बेहद खूबसूरत है। फ्रेंच भाषा में ही रोमांस झलकता है। प्यार के इजहार के लिए फ्रेंच भाषा का चयन कर सकते हैं। फ्रेंच में आई लव यू को Je t'aime कहें। इसको बोलने का तरीका 'जेट ऐम' होता है।

Propose Day 2024 Say I Love You In 10 Different Languages On Valentine Day
हैप्पी प्रपोज डे - फोटो : Social media

इटेलियन भाषा में आई लव यू

इटैलियन भाषा में अपने क्रश से प्यार का इजहार करके उन्हें संशय के साथ इम्प्रेस भी कर सकता है। इटेलियन भाषा में प्यार का इजहार करने के लिए आप Ti amo कह सकते हैं। इसे संबोधित करने का तरीका है- टी आमो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2024 Say I Love You In 10 Different Languages On Valentine Day
Propose Day - फोटो : Pixabay

कोरियन भाषा में आई लव यू

आजकल भारत में कोरियन फिल्मों और ड्रामा का क्रेज है। आप भी अपने पार्टनर को कोरियन फिल्मों की तरह प्रपोज कर सकते हैं। कोरियाई भाषा में आई लव यू को 'Salanghaeyo' (सारंग गयो) कहते हैं।

विज्ञापन
Propose Day 2024 Say I Love You In 10 Different Languages On Valentine Day
Propose Day - फोटो : amar ujala

डच भाषा में आई लव यू

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए डच भाषा में आई लव यू बोल सकते हैं। डच भाषा में पार्टनर से कहें Ik houd van je', इसके संबोधन का तरीका 'एक हाउ फा निए' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed