फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्यार के कई ऐसे दिन पड़ते हैं, जिनमें प्रेमी और प्रेमिका इन दिनों को सेलिब्रेट करते हैं। इन्हीं में से एक दिन होता है प्रॉमिस डे, जो कि 11 फरवरी 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन की अपनी अलग खासियत है, क्योंकि इस दिन लोग अपने पार्टनर से कई वादे करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस तरह के वादे अपने पार्टनर से करने चाहिए। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे वादों के बारे में बताते हैं जिन्हें करके आप अपने प्यार की डोर को और मजबूत कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनक बारे में।
Promise Day 2021: इस बार अपने पार्टनर से करें ये खास वादे, मजबूत हो सकती है प्यार की डोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आपको अपने पार्टनर को सबसे पहला वादा ये करना चाहिए कि तुम जैसे हो हमेशा वैसे ही रहना। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप किसी के साथ रिश्ता निभाते हैं, तो इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं कि आप अपने आप को भूल जाएं, या उनकी पहचान को ही खो दें। आपको कभी अपने पार्टनर में कमिया नहीं ढूंढनी चाहिए, और उनको अपने मुताबिक कभी नहीं बदलना चाहिए। बल्कि वो जैसे हैं उन्हें वैसे ही आपको अपनाना चाहिए। इसलिए इस प्रॉमिस डे आपको अपने पार्टनर को प्रॉमिस करना चाहिए कि आप जैसे वो वैसे ही रहना।
दूसरा वादा आपको ये करना चाहिए कि आप हमेशा उनका ध्यान रखेंगे। इसके लिए आप अपने पार्टनर के लिए उपहार, फूल या उनकी पसंद की चीजें ले जा सकते हैं। उनके लिए पार्टी रख सकते हैं। कुल मिलाकर आपको हमेशा उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए, और ये उनसे प्रॉमिस करना चाहिए। वहीं, तीसरा वादा आप ये कर सकते हैं कि मैं तुम्हारी बातों की परवाह करूंगा। आपके पार्टनर जब भी कोई बात कहें, तो आपको हमेशा उन्हें सुनना जरूर चाहिए। क्या पता वो बात आपके काम आ जाए। इसलिए आपको उन्हें ये वादा करना चाहिए कि आप उनकी बातों की परवाह करेंगे।
चौथा वादा आप ये कर सकते हैं कि हम हमेशा एक टीम रहेंगे। आपको अपने पार्टनर की हमेशा ही मदद करनी चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए कि जब वो किचन में जाएं तो आप वहां उनकी मदद करें, घर के कामों में उनकी मदद करें, उनके साथ बाजार सामान लेने साथ जाएं। इसके अलावा आप पांचवा वादा ये कर सकते हैं कि मेरे पास तुम्हारे लिए हमेशा समय है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि अपने पार्टनर को कभी अकेलापन महसूस न होने दें। जब भी वो आपसे मिलना चाहे, आपके साथ कहीं बाहर जाना चाहे आदि। आपके पास हमेशा ही उनके लिए समय होना चाहिए।
छठा वादा अपने पार्टनर से आप ये कर सकते हैं कि आप अपनी जिंदगी खुलकर जियो। हो सकता है कि आपके पार्टनर के भी कुछ सपने हो, वो भी अपने सपनों को पूरा करना चाहते हों। आपको हमेशा ही उनकी ख्वाहिशों को पूरा ध्यान रखना चाहिए। वो जो करना चाहते हैं, उन्हें करने दें। बल्कि आपको उनका हौंसला बढ़ाना चाहिए। हो सकता है वो आगे पढ़ना चाहती हैं, हो सकता है वो आगे नौकरी करना चाहती हों आदि। आपको उनसे ये वादा करना चाहिए कि जाओ आप अपनी जिंदगी खुलकर जियो।