फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: दुश्मनों की तरह लड़ते हैं बच्चे, तो प्रेम बढ़ाने के लिए अभिभावक अपनाएं ये तरीके

Sun, 30 Apr 2023 09:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Apr 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Parents Should Include These Tips to Strengthen Relationship Between Siblings
Parenting tips - फोटो : iStock

Parenting Tips: बच्चे घर की रौनक होते हैं। अगर घर में दो या दो से अधिक बच्चे होते हैं तो उनके बीच भाई बहन से अधिक दोस्तों जितना प्यार होता है। वह एक दूसरे के साथ खेलते हैं, अपनी चीजें शेयर करते हैं, एक दूसरे के राज छुपाते हैं और माता पिता की डाँट से बचाते हैं। भाई बहनों के बीच का प्यार लगभग हर परिवार में देखने को मिलता है। जहां एक दूसरे के साथ खेलते हैं वहीं कभी कदार उनमें नोकझोंक भी हो जाती है। पर यह प्यार भरी तकरार उनके रिश्ते को और मजबूत बनाती है लेकिन जब भाई बहनों की तकरार बहुत अधिक बढ़ जाती है और वह दुश्मनों की तरह लड़ने झगड़ने लगते हैं तो माता-पिता को उनके बीच स्नेह और प्यार बढ़ाने के लिए कुछ खास कदम उठाने चाहिए।अगर आपके घर के बच्चे भी दुश्मनों की तरह लड़ते हैं तो अभिभावक उन के रिश्ते को मजबूत बनाने और प्रेम बढ़ाने के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं।

Parents Should Include These Tips to Strengthen Relationship Between Siblings
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock

शांति से समझाएं
 

बच्चे अगर जरूरत से ज्यादा लड़ने झगड़ने लगें और एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद ना करें तो माता-पिता को उनके विवादों को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। बच्चों से बात करें और यह जानने की कोशिश करें कि  वह एक दूसरे से इतना क्यों लड़ते हैं। कई बार कई बड़ा भाई या बहन अपने छोटे भाई/बहन से इनसिक्योर महसूस करने लगता है। बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा या जलन की भावना भी उन्हें एक दूसरे के खिलाफ कर देती है। ऐसे में माता पिता को उनके बीच की परेशानी को समझ कर बच्चों को समझाना चाहिए।

Parents Should Include These Tips to Strengthen Relationship Between Siblings
Parenting Tips - फोटो : Istock

साथ में काम दें

अक्सर भाई बहन के बीच विवाद की वजह गलतफहमी होती है । एक दूसरे को अधिक समय न देने के कारण भी भाई बहन आपसी विचारों से अज्ञात रहते हैं । ऐसे में माता-पिता को बच्चों को कुछ ऐसे काम देने चाहिए जिसे वह साथ मिलकर करें। साथ काम करने से भाई बहन एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं और एक दूसरे को समझ पाते हैं जिससे उनके बीच के तनाव को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parents Should Include These Tips to Strengthen Relationship Between Siblings
kids - फोटो : istock

बच्चों के बीच न आयें

भाई-बहन के बीच लड़ाई झगड़ा होने पर माता-पिता का हस्तक्षेप करना और किसी एक का पक्ष लेना भी उनके बीच तनाव को बढ़ा सकता है। ऐसे में भाई बहनों को अपने विवाद खुद ही सुलझाने का मौका दें । हर छोटी लड़ाई झगड़े में उनके बीच ना आएं।

विज्ञापन
Parents Should Include These Tips to Strengthen Relationship Between Siblings
Parenting Tips - फोटो : istock

संगत पर ध्यान दें

जन्म से ही पारिवारिक रिश्ता होने के साथ ही भाई बहन एक दूसरे के दोस्त भी होते हैं। लेकिन जब वह कुछ बड़े होते हैं तो घर से बाहर निकल कर नए दोस्त बनाते हैं।  घर से बाहर बच्चे को खराब संगत मिलने पर अपने भाई बहन से झगड़े कर सकते हैं । अभिभावक को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा कैसी संगत में है अगर वह झगड़ालू लोगों से दोस्ती करता है तो घर आकर अपने भाई बहन से भी झगड़ा करना सीख जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed