Parenting Tips: बच्चे घर की रौनक होते हैं। अगर घर में दो या दो से अधिक बच्चे होते हैं तो उनके बीच भाई बहन से अधिक दोस्तों जितना प्यार होता है। वह एक दूसरे के साथ खेलते हैं, अपनी चीजें शेयर करते हैं, एक दूसरे के राज छुपाते हैं और माता पिता की डाँट से बचाते हैं। भाई बहनों के बीच का प्यार लगभग हर परिवार में देखने को मिलता है। जहां एक दूसरे के साथ खेलते हैं वहीं कभी कदार उनमें नोकझोंक भी हो जाती है। पर यह प्यार भरी तकरार उनके रिश्ते को और मजबूत बनाती है लेकिन जब भाई बहनों की तकरार बहुत अधिक बढ़ जाती है और वह दुश्मनों की तरह लड़ने झगड़ने लगते हैं तो माता-पिता को उनके बीच स्नेह और प्यार बढ़ाने के लिए कुछ खास कदम उठाने चाहिए।अगर आपके घर के बच्चे भी दुश्मनों की तरह लड़ते हैं तो अभिभावक उन के रिश्ते को मजबूत बनाने और प्रेम बढ़ाने के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं।
Parenting Tips: दुश्मनों की तरह लड़ते हैं बच्चे, तो प्रेम बढ़ाने के लिए अभिभावक अपनाएं ये तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति से समझाएं
बच्चे अगर जरूरत से ज्यादा लड़ने झगड़ने लगें और एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद ना करें तो माता-पिता को उनके विवादों को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। बच्चों से बात करें और यह जानने की कोशिश करें कि वह एक दूसरे से इतना क्यों लड़ते हैं। कई बार कई बड़ा भाई या बहन अपने छोटे भाई/बहन से इनसिक्योर महसूस करने लगता है। बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा या जलन की भावना भी उन्हें एक दूसरे के खिलाफ कर देती है। ऐसे में माता पिता को उनके बीच की परेशानी को समझ कर बच्चों को समझाना चाहिए।
साथ में काम दें
अक्सर भाई बहन के बीच विवाद की वजह गलतफहमी होती है । एक दूसरे को अधिक समय न देने के कारण भी भाई बहन आपसी विचारों से अज्ञात रहते हैं । ऐसे में माता-पिता को बच्चों को कुछ ऐसे काम देने चाहिए जिसे वह साथ मिलकर करें। साथ काम करने से भाई बहन एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं और एक दूसरे को समझ पाते हैं जिससे उनके बीच के तनाव को कम किया जा सकता है।
बच्चों के बीच न आयें
भाई-बहन के बीच लड़ाई झगड़ा होने पर माता-पिता का हस्तक्षेप करना और किसी एक का पक्ष लेना भी उनके बीच तनाव को बढ़ा सकता है। ऐसे में भाई बहनों को अपने विवाद खुद ही सुलझाने का मौका दें । हर छोटी लड़ाई झगड़े में उनके बीच ना आएं।
संगत पर ध्यान दें
जन्म से ही पारिवारिक रिश्ता होने के साथ ही भाई बहन एक दूसरे के दोस्त भी होते हैं। लेकिन जब वह कुछ बड़े होते हैं तो घर से बाहर निकल कर नए दोस्त बनाते हैं। घर से बाहर बच्चे को खराब संगत मिलने पर अपने भाई बहन से झगड़े कर सकते हैं । अभिभावक को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा कैसी संगत में है अगर वह झगड़ालू लोगों से दोस्ती करता है तो घर आकर अपने भाई बहन से भी झगड़ा करना सीख जाता है।