फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करना है बच्चों का दिमाग तेज, तो जरूर करें ये चार काम, मिलेगा फायदा

Wed, 04 Aug 2021 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Aug 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Parents can do these four things to sharpen the mind of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जब एक कपल माता-पिता बनता है, तो उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अब उसकी जिंदगी उसके बच्चे के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वे अपने बच्चे का पूरा ख्याल रखते हैं, उसको अच्छी शिक्षा देने की तरफ कई जरूरी कदम उठाते हैं, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं आदि। लेकिन इसके अलावा हमेशा माता-पिता को एक चिंता सताती है कि क्या उनका बच्चा इस दौड़ती-भागती जिंदगी में जीवन की रेस जीत पाएगा? क्या उनके बच्चे का दिमाग तेज हो पाएगा? कहीं उनके बच्चे को कहीं हार का सामना तो नहीं करना पड़ेगा? आदि। ऐसे ही कई सवाल माता-पिता की चिंता को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए माता-पिता उन्हें एक अच्छी डाइट देते हैं, लेकिन यहां आपको बता दें कि इसके साथ ही आपको कुछ अन्य काम भी करने पड़ेंगे जिससे आपके बच्चे का दिमाग तेज होने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Parenting Tips Parents can do these four things to sharpen the mind of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पहले दिखाएं, फिर सवाल पूछें

  • आप बच्चे से कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं। जैसे- आप अगर कहीं घूमने गए हैं तो वहां आपके बच्चे ने क्या-क्या देखा? उस जगह के बारे में पूछ सकते हैं? वहां कोई खास चीज थी, तो उसके बारे में पूछ सकते हैं? आपने वहां क्या खाया? आदि। इन सवालों से आपके बच्चे का दिमाग तेज होने में मदद मिलेगी और वे पिछली चीजों को नहीं भूलेगा। इसलिए आप ये कर सकते हैं।
Parenting Tips Parents can do these four things to sharpen the mind of children
children room - फोटो : istock

घर के काम सिखाएं

  • बच्चों को आप घर के काम सिखा सकते हैं और उनके बारे में बता भी सकते हैं। ऐसा करने से वे एक्टिव बनने के साथ ही उनका दिमाग भी तेज होगा। आप कुछ काम कर रहे हैं, तो उन्हें उसके बारे में बताएं, आप खाना बना रहे हैं, तो जरूरत की चीजों को पकड़ने के लिए उन्हें बोलें और आखिर में उन्हीं चीजों को वापिस उनकी जगह पर रखने को कहें। ऐसा करने से उन्हें चीजें याद रहेंगी और वे कभी भूलेंगे नहीं, जिससे उनका दिमाग तेज होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Parents can do these four things to sharpen the mind of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खुद करने दें काम

  • अक्सर देखा जाता है कि जब बच्चे खेल लेते हैं या अपने कमरे से सोकर उठते हैं, तो उनकी मां उनके खिलौनों को संभालती हैं और उनके रूम को साफ भी करती हैं। लेकिन आपको अपने बच्चे को ये काम खुद करने देने चाहिए। उसे सीखाना चाहिए कि खेलने के बाद खिलौने कहां रखने हैं, कैसे रूम को साफ करना है आदि। इससे वे अपनी चीजों का ध्यान रखेंगे और उनका दिमाग भी चीजों को लेकर तेज होने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
Parenting Tips Parents can do these four things to sharpen the mind of children
children - फोटो : istock

उनको खेल-खेल में पढ़ाएं और फिर पूछें

  • आपको बच्चों को पढ़ाना चाहिए, लेकिन आपको थोड़ा सा अलग करते हुए उन्हें खेल के जरिए पढ़ाना चाहिए। आप उन्हें नंबर्स, उनकी किताबें और आदि चीजें पढ़ा सकते हैं। इसके बाद उनसे कुछ समय बाद इन चीजों को पूछते रहें। इससे उनका दिमाग तेज होगा और वे चीजों को जल्दी से नहीं भूलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed