फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहते हैं खुशहाल और लंबा रिलेशनशिप, तो पार्टनर से जरूर करें ये चार वादे

Mon, 02 Aug 2021 09:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four promises must be made to the partner the relationship will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

किसी भी रिलेशनशिप को खुशहाल और लंबा चलाने के लिए हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो शुरुआत में उन्हें सबकुछ अच्छा लगता है। वे एक-दूसरे के साथ रहते हैं, एक-दूसरे को समझते है, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं आदि। लेकिन समय के साथ ये चीजें कहीं खो सी जाती हैं और इसके बाद लाइफ बोरिंग लगने लगती है। कई बार तो कई कपल के बीच आपसी विवाद तक हो जाते हैं, जिसकी वजह से रिश्ता बिखरने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन आपको हमेशा ही समझदारी से काम लेना चाहिए और आप चाहें तो अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। लोगों को अपने पार्टनर से कुछ वादे करने चाहिए, जिन्हें करके और निभाकर वे अपने रिलेशनशिप को बेहतर कर सकते हैं और साथ ही वे एक खुशहाल रिश्ता निभा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips These four promises must be made to the partner the relationship will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मैं तुम्हारे प्रति हमेशा ईमानदार रहूंगा

  • अपने पार्टनर से आपको वादा करना चाहिए कि आप उसके प्रति हमेशा ईमानदार रहेंगे, जिस तरह आप अपने दोस्तो और अपने घरवालों के प्रति रहते हैं। अमूमन देखा जाता है कि रिश्ते इसी वजह से बिगड़ते हैं, जब पार्टनर एक-दूसरे के प्रति ईमानदार नहीं रहते हैं। इसलिए लोगों को अपने पार्टनर्स से ये वादा करना चाहिए और पूरी ईमानदारी के प्रति इसको निभाना भी चाहिए।
Relationship tips These four promises must be made to the partner the relationship will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मैं हमेशा तम्हें सपोर्ट करता रहूंगा

  • हर किसी की अपने पार्टनर से उम्मीद होती है कि वे उसको सपोर्ट करे। माना आपके पार्टनर से गलती हो सकती है, लेकिन आज के समय में गलती भला कौन नहीं करता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बात अच्छी तरह सुने और उनको समझकर उनका सपोर्ट करें। इससे दोनों का रिश्ता अच्छा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four promises must be made to the partner the relationship will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

खुशियां हमेशा साथ सेलिब्रेट करूंगा

  • अमूमन देखा जाता है कि लोग अपनी खुशियों को अपने दोस्तों संग ज्यादा सेलिब्रेट करते हैं। वे जाने-अनजाने ही सही लेकिन अपने पार्टनर संग खुशियां मनाना भूल जाते हैं। ऐसे में आपके पार्टनर आपसे नाराज और उदास हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आपको अपने पार्टनर संग अपनी हर एक छोटी-बड़ी खुशी सेलिब्रेट करनी चाहिए।
विज्ञापन
Relationship tips These four promises must be made to the partner the relationship will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

किसी भी बात को लेकर धैर्य नहीं खोउंगा

  • रिलेशनशिप इस वजह से भी बिगड़ते हैं कि पार्टनर्स एक-दूसरे के प्रति धैर्य नहीं रख पाते हैं। उदाहरण के लिए अगर पार्टनर से कोई गलती होती है, तो दूसरा पार्टनर उस पर जल्दी से गुस्सा करने लगता है और कई बार तो नौबत लड़ाई-झगड़े तक पहुंच जाती है। ये पूरी तरह गलत है, इसलिए जरूरी है कि आप धैर्य बनाकर रखें और पूरी समझदारी से फैसला लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed