{"_id":"6655ad2c5c18ebe7750e75d7","slug":"parenting-mistakes-that-makes-child-dislike-study-2024-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parenting Tips: इन गलतियों से पढ़ाई में पिछड़ सकता है बच्चा, आप भी जानिए","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Parenting Tips: इन गलतियों से पढ़ाई में पिछड़ सकता है बच्चा, आप भी जानिए
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:10 PM IST
सार
आपका बच्चा पढ़ाई में पिछड़ रहा है तो पहले ये जानने की कोशिश करें कि कहीं आपकी परवरिश में कोई कमी तो नहीं। अपनी गलतियों को सुधार कर बच्चे को सही राह दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Parenting Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Parenting Tips: हर अभिभावक अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए चिंतित होता है। वह बच्चे को अच्छे संस्कार, बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं , ताकि बच्चा बड़ा होकर एक आदर्श नागरिक और एक सफल व्यक्ति बन सके। हालांकि कई बार माता पिता जाने-अनजाने बच्चे के परवरिश के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे उनका बच्चा पढ़ाई से दूर भागने लगता है।
माता पिता उसे पढ़ाने का प्रयास तो करते हैं लेकिन वह फिर भी पढ़ाई में पिछड़ने लगता है। अगर ऐसा आपके बच्चे के साथ भी हो रहा है कि वह पढ़ाई में पिछड़ रहा है तो पहले ये जानने की कोशिश करें कि कहीं आपकी परवरिश में कोई कमी तो नहीं। अपनी गलतियों को सुधार कर बच्चे को सही राह दिखा सकते हैं।
2 of 5
Parenting Tips
- फोटो : iStock
प्रेरणा की कमी
बच्चे को पढ़ाई में प्रेरित करने की जगह माता-पिता का उन्हें जबरदस्ती पढ़ाना गलत है। अक्सर माता पिता बच्चे को डांटकर या डराकर पढ़ाई करने के लिए उकसाते हैं। इससे बच्चा पढ़ाई से डरने लग सकता है और पढ़ाई से दूर भागने लगता है। उसे पढ़ाई से दोस्ती करनी होगी न कि डरना चाहिए।
3 of 5
Parenting Tips
- फोटो : Istock
अत्यधिक दबाव
अभिभावक अक्सर अपनी रूचि के मुताबिक बच्चों पर दबाव बनाते हैं। बच्चे की स्थित और पसंद को समझने के बजाए उन पर अधिक दबाव डालने से बच्चा अपनी सीमाओं से बाहर जाने से डरने लगता है। वह पढ़ाई और परीक्षा को चुनौती नहीं, बोझ की तरह समझने लगता है जिससे उस की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Parenting Tips
- फोटो : Pexel
प्राथमिकताएँ समझना
कई बार अभिभावक यह समझते हैं कि सिर्फ अच्छे नंबर ही महत्वपूर्ण हैं, जिससे बच्चा पढ़ाई में दबाव महसूस करता है। इसके बजाय, उन्हें बच्चे के अच्छे अध्ययन की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्हें प्रोत्साहित करें। टाॅप करने पर फोकस नहीं, सीखने और समझने के लिए प्रेरित करें। ये समझें कि बच्चा पढ़ाई के साथ अन्य किन कामों में बेहतर है, उसे उसकी पसंद के काम भी करने दें।
विज्ञापन
5 of 5
Parenting Tips
- फोटो : istock
अधिक नियंत्रण
बच्चे की स्वतंत्रता को समझने के बजाय, अधिक नियंत्रण रखना माता पिता की सबसे बड़ी गलती बन सकती है। इससे बच्चे में स्वाधीनता की कमी हो सकती है और वह पढ़ाई से दूर भागने लगता है। पढ़ाई को बच्चे के लिए सजा न बनाएं। उसे स्वतंत्र करें और पढ़ाई के साथ ही अन्य कामों में भी उसकी इच्छा का सम्मान करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।