फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब ऑफिस में होने लगे प्यार तो संभल जाइए, वरना हाथ से जा सकती है नौकरी

Sun, 24 Feb 2019 11:35 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 24 Feb 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
effects and tips of office romance
office romance

कॉलेज लाइफ के बाद वर्किंग प्लेस ही ऐसी जगह है जहां प्यार के बाद रिश्ते ज्यादा बनते हैं। कार्यस्थल पर इस तरह के संबंध युवाओं के कॅरिअरग्राफ के साथ ऑफिस के माहौल को भी प्रभावित करते हैं। कई बार ऐसे रिश्ते गंभीर, सामाजिक सवाल खड़े कर देते हैं। कुछ ऑफिसों में तो नो ऑफिस रोमांस और डेटिंग पॉलिसी लागू की गई है। यदि ऐसा होता है तो दो में से किसी एक पार्टनर को जॉब छोड़नी होती है। ऐसे में कहीं आप भी ऑफिस रोमांस के चक्कर में न आएं इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके ऑफिस में आपको किसी से प्यार हो गया हो तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

effects and tips of office romance
office romance

सतर्कता और पारदर्शिता 
कई कंपनियों के अनुसार सहकर्मियों के आपसी संबंधों का कर्मचारियों की कार्यकुशलता और काम के वातावरण पर नकारात्मक असर नहीं होना चाहिए। हां, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस तरह के संबंधों में सतर्कता और पारदर्शिता होना बेहद जरूरी है। 

effects and tips of office romance
office romance

खुलकर बात करें 
यह जानना जरूरी है ताकि आगे चलकर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न न हो। विदेशों में कई कंपनियों में लव कॉन्ट्रैक्ट जैसी पॉलिसी अपनाई जाती है, जिससे कंपनी अपने हितों और विवादित मसलों पर सतर्कता बरतती है। वैसे दोनों को खुलकर पर्सनल-बिजनेस रिश्ते पर बात करनी चाहिए। इसके अलावा ऑफिस में सहकर्मी के साथ डेटिंग में संलग्न होने से पहले कंपनी की पॉलिसी के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें। यदि ऑफिस में कोई सहकर्मी आपके पहले प्रपोजल को मना कर देता है, तो उसे आप ना ही समझें। दोबारा इस संबंध में बात न करें तो बेहतर होगा। क्योंकि इससे आपके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
effects and tips of office romance
office romance

काम पर पड़ता है बहुत असर 
निश्चित तौर पर ऑफिस में रोमांस और सहकर्मियों के आपसी नजदीकी संबंधों का प्रभाव काफी व्यापक होता है। ऐसे में ऑफिस गॉसिप और एक-दूसरे की छवि या साख को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के ग्रुप एकसाथ सक्रिय हो जाते हैं। संस्थान के साथ-साथ कर्मचारियों की कार्यकुशलता पर भी इसका असर होता है। कई बार जब संबंध टूटते हैं तो उसका सीधा असर काम पर दिखने लगता है। 
हम दिनभर का एक बड़ा वक्त अपने सहकर्मियों संग बिताते हैं। ऐसे में उनसे भावनात्मक व सामाजिक संबंध बनना स्वाभाविक है। इसलिए ध्यान दें कि काम पर कोई असर न पड़े।इसके लिए एक-दूसरे को स्पेस दें। निजी भावनाओं को कार्यस्थल और कार्यकुशलता पर हावी न होने दें। ऑफिस में वर्किंग रिलेशन ही रखें। आप वर्किंग आवर्स और अपने रिश्ते के बीच अंतर बनाए रखें। यह सोच आपकी कंपनी प्रबंधन को भी सकारात्मक संदेश देने लगेगी।

विज्ञापन
effects and tips of office romance
office romance - फोटो : getty images

कंपनी का फायदा 
ऐसे रिश्तों में दोनों ऑफिस की प्रायोरिटी समझते हैं, जिससे पारिवारिक तनाव कम होता है। नतीजतन फायदा संस्थान को होता है। वे एक ही जॉब प्रोफाइल में हैं तो कंपनी की आंतरिक जानकारी दूसरे संस्थानों तक जाने की आशंका भी नहीं रहती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed