फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: नए साल पर करना चाहते हैं प्यार का इजहार तो रखें इन बातों का ध्यान, झट से हां कर देगा पार्टनर

Sun, 01 Jan 2023 12:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Things To Keep In Mind While Expressing Your Feelings To Someone You Love
प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

New Year Proposal Ideas 2023: नए साल की शुरुआत बहुत ही खास और अहम होती है। नए साल के स्वागत को लेकर दुनियाभर में लोग उत्साहित होते हैं। हर कोई नए साल को अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहता है। आने वाले साल को उत्साह से मनाने के लिए लोग कई तरह की योजनाएं बनाते हैं। वहीं नए साल पर लोग अपने परिवार, दोस्तों या किसी खास के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। साल 2023 को लेकर भी लोगों ने कई सारी योजनाएं बना ली होंगी। नए साल पर लोग संकल्प लेते हैं, कुछ नया करने की योजना बनाते हैं या लक्ष्य निर्धारित करते हैं। ऐसे ही जो लोग किसी दोस्त को पसंद करते हैं, वह इस मौके पर प्यार का इजहार भी करना चाहते हैं, ताकि उनका आने वाला साल प्यार और खुशियां लेकर आए। हालांकि प्यार का इजहार करना इतना आसान नहीं होता। इजहार ए मुहब्बत ऐसी होनी चाहिए कि साथी आपके प्रेम प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर ले। ऐसे में अगर नए साल के मौके पर अपने साथी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

New Year 2023 Things To Keep In Mind While Expressing Your Feelings To Someone You Love
प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

सही जगह का चयन

नए साल के मौके पर अपने क्रस से प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो ये तय कर लें कि कहां पर इजहार ए मुहब्बत करनी है। सही जगह का चयन प्यार का इजहार करने के लिए जरूरी है। जगह ऐसी होनी चाहिए जो पार्टनर को इम्प्रेस कर दे। किसी रोमांटिक जगह पर इजहार कर सकते हैं। जल्दबाजी न करें, बल्कि पहले ऐसी प्राइवेट जगह का चुनें, जहां आप दोनों एक दूसरे से दिल की बात कह सकें।

New Year 2023 Things To Keep In Mind While Expressing Your Feelings To Someone You Love
प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

सही मौका चुनें

कहीं भी किसी भी तरह से इजहार न करें, बल्कि सही मौके का चयन करें। इजहार करने में जल्दबाजी करने के बजाए समय लें। पहले एक दूसरे से बात करें, पार्टनर का मन समझने की कोशिश करें। अगर वह सही मूड में है तो उसे अपने दिल की बात बताएं। गलत समय या गलत मौके पर इजहार करने से बात बिगड़ सकती है और पार्टनर आपके प्रेम प्रस्ताव से इनकार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Things To Keep In Mind While Expressing Your Feelings To Someone You Love
प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

भीड़भाड़ से बचें

नए साल के मौके पर हर जगह काफी भीड़ होती है। लोग घर से बाहर घूमने निकलते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो भीड़भाड़ वाली जगह का चयन न करें। नए साल पर पार्टनर के साथ निकले तो कोई ऐसी जगह चुने, जहां लोग कम हों या भीड़ न हो। लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। किसी ट्रिप पर जा सकते हैं, जहां सिर्फ आप दोनों ही हों और एक दूसरे की बात को अच्छे से सुन व समझ सकें।

विज्ञापन
New Year 2023 Things To Keep In Mind While Expressing Your Feelings To Someone You Love
प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

सही शब्दों का चयन

अक्सर हड़बड़ाहट में लोग गलत बात कह जाते हैं। प्यार का इजहार करते समय भी इस तरह की हड़बड़ाहट हो सकती है। इसलिए आत्मविश्वास के साथ अपने प्यार का इजहार करें। दिल की बात करते समय सही शब्दों का चयन करें ताकि पार्टनर आपकी भावनाओं से इंप्रेस हो जाए और आपके प्यार को अपना ले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed