Mother-Daughter Relationship Tips : हर मां के लिए उनकी बेटी उनका गुरूर होती है। बिटिया को जन्म देने से लेकर उनकी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान मां ही रखती हैं। जैसे-जैसे बच्चियां बड़ी होती हैं, उन्हें शारीरिक और मानसिक बदलावों से जूझना पड़ता है। ऐसे टीनेएज बेटियों से दोस्त की तरह बातचीत करना बेहद जरूरी हो जाता है।
{"_id":"684e6da9d9eee324150b6b5a","slug":"mother-daughter-relationship-tips-in-hindi-teach-these-important-things-to-your-teenage-daughter-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mother-Daughter Relationship Tips: हर मां को अपनी टीनएज बेटी से करनी चाहिए ये बातें, ताकि उनका जीवन बने आसान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Mother-Daughter Relationship Tips: हर मां को अपनी टीनएज बेटी से करनी चाहिए ये बातें, ताकि उनका जीवन बने आसान
Sun, 15 Jun 2025 01:18 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:18 PM IST
सार
Mother-Daughter Relationship Tips: बढ़ती उम्र में लड़कियों के मन में कई सवाल आते हैं, ऐसे मौके पर सिर्फ उनकी मां उनकी मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
हर मां को अपनी टीनएज लड़की से करनी चाहिए ये बातें
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मसम्मान की अहमियत
- फोटो : Adobe stock
आत्मसम्मान की अहमियत
अक्सर घरों में लड़कियों को सिखाया जाता है कि कोई कुछ भी कहे, पर तुम्हें कभी जवाब नहीं देना है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अपनी बिटिया को सिखाएं आत्मसम्मान की अहमियत क्या है। आत्मसम्मान बेहद जरूरी है। अपनी बेटी को सिखाएं कि यदि कोई आपकी इज्जत नही करता है, तो ऐसे व्यक्ति को तुरंत जवाब देकर उन्हें उनका दायरा बताएं।
पीरियड्स के बारे में करें खुलकर बात
- फोटो : Adobe stock
पीरियड्स के बारे में करें खुलकर बात
टीनएज बच्चों के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। खासतौर पर अगर आपके घर में बेटी है तो उससे पर्सनल हाइजीन, पीरियड्स बॉडी चेंजेस और सेक्स एजुकेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी दें ताकि वह किसी भ्रम या डर का शिकार न हो। उन्हें बताएं कि पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, बल्कि ये एक शारीरिक प्रक्रिया है, जो बेहद जरूरी है।

गुड टच बैड टच समझाएं
- फोटो : Adobe stock
गुड टच बैड टच समझाएं
ये बात आपकी बच्ची को बहुत छोटे से बता देनी चाहिए। वैसे तो गुड टच और बैड टच की शिक्षा स्कूल में ही मिल जाती है, लेकिन फिर भी अपनी बेटी को सही और गलत तरीके से छूने की पहचान बताएं। उन्हें ये भी बताएं कि यदि कोई उनके साथ ऐसा करता है, तो इस बात की शिकायत तुरंत अपने माता-पिता से करें।

सीमाओं के बारे में समझाएं
- फोटो : Adobe stock
सीमाओं के बारे में समझाएं
यदि आपके घर में बेटी है तो उन्हें उनकी सीमाओं के बारे में भी बताएं। उन्हें बताएं कि दोस्ती, आकर्षण और प्यार में काफी फर्क होता है। इन तीनों चीजों में एक दायरा होता है, जिसके बारे में सही समझ होना जरूरी होते हैं।