फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये चार छोटी-छोटी बातें बन सकती हैं पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण, आप भी जानें

Sat, 16 Dec 2023 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Dec 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Married Life Tips: Due to quarrel between husband and wife
पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कारण? - फोटो : istock

Married Life Tips: अग्नि के सात फेरे लेकर दो लोग शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं। इस नए रिश्ते के जुड़ने से कई अन्य रिश्ते साथ में जुड़ते हैं, कपल के बीच प्यार होता है, एक-दूसरे के प्रति सम्मान होता है आदि। पर आमतौर पर देखने में आता है कि शादी के कुछ वक्त तक तो रिश्ता सही चलता है, लेकिन कई कपल के बीच लड़ाई-झगड़े तक होने लगते हैं। कई बार तो ये छोटी-छोटी तकरार किसी बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती है। इसके बाद दोनों का प्यार भरा रिश्ता टूटने की कगार तक भी पहुंच जाता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि कपल इन छोटी-छोटी बातों को जानें, जिनसे झगड़े की शुरुआत होती है और इनसे बचें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Married Life Tips: Due to quarrel between husband and wife
पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कारण? - फोटो : istock

ये हैं वो छोटी-छोटी बातें, जिनकी वजह से शुरू हो सकते हैं झगड़े:-

सम्मान न करना

  • प्यार के रिश्ते में दोनों ही लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनका सम्मान करें। पर अगर कोई एक भी ऐसा नहीं करता है, तो फिर इस छोटी सी बात को लेकर झगड़ा तक शुरू हो जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए अपने पार्टनर का सम्मान करें, उनकी बातों को सुनें, उन्हें समझें आदि।
Married Life Tips: Due to quarrel between husband and wife
पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कारण? - फोटो : istock

पार्टनर पर ध्यान न देना

  • आमतौर पर जब शादी होती है, तो शुरुआत में तो लोग अपने पार्टनर को समय देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये कम होता चला जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- काम की व्यवस्तता, किसी प्रकार की टेंशन आदि। ऐसे में इस एक छोटी सी बात को लेकर भी झगड़े हो जाते हैं। इसलिए आप अपने पार्टनर को समय दें। उनके साथ बैठकर उनकी बातें सुन सकते हैं और अपनी बातें बता सकते हैं आदि। इससे रिश्ता बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Married Life Tips: Due to quarrel between husband and wife
पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कारण? - फोटो : istock

शॉपिंग पर न ले जाना

  • ये बात हर कोई जानता है कि महिलाओं को शॉपिंग पर जाना पसंद होता है, लेकिन अगर पुरुष ऐसा नहीं करते हैं तो दोनों के बीच इस छोटी सी बात के लिए भी लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आप अपने बिजी समय से थोड़ा सा टाइम निकालकर पार्टनर को शॉपिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
Married Life Tips: Due to quarrel between husband and wife
पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कारण? - फोटो : istock

घर वालों की इज्जत न करना

  • चाहे पति है या पत्नी, दोनों ही अपने पार्टनर से ये उपेक्षा रखते हैं कि वो उनके घर वालों की इज्जत करे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर कपल के बीच कहासुनी और अनबन तक होने लगती है। इसलिए इससे बचने के लिए कपल को एक-दूसरे के घर वालों का सम्मान करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed