फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज है चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं आप

Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2019 Avoid doing these things during Chandra Grahan
Super Blood Wolf Moon Eclipse
21 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसे सुपर ब्लड वोल्फ मून भी कहा जा रहा है। ग्रहण के दौरान इस दिन चांद लाल रंग के साथ तांबे के रंग जैसा गहरा नजर आएगा। हालांकि इसका दीदार भारत में नहीं हो पाएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक इसका असर सभी जातकों पर राशि अनुसार अलग-अलग पड़ेगा। बता दें, भारतीय समयानुसार 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 21 जनवरी की शाम 3:33 बजे पर खत्म होगा जिसके बाद कुल चंद्रग्रहण रात 11:41 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान इसके असर से बचने के लिए भूलकर भी रात को ये काम नहीं करने चाहिए। 
Lunar Eclipse 2019 Avoid doing these things during Chandra Grahan
lunar eclipse
चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें
-यह साल 2019 का पहला चंद्रगहण है।
-इसके बाद 16 जुलाई को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण नजर आएगा।
-भारतीय समयानुसार यह चंद्रगहण 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 21 जनवरी की शाम 3:33 बजे पर खत्म होगा। 
-साल का पहला चंद्रगहण सुपर ब्लड वुल्फ मून के नाम से जाना जाएगा जिसमें चांद लाल रंग के साथ ही तांबे के रंग जैसा गहरा दिखाई देगा।
Lunar Eclipse 2019 Avoid doing these things during Chandra Grahan
lunar - फोटो : lunar

क्या न करें-
-ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाने का सेवन करना सख्त वर्जित होता है। इसके अलावा सिर पर तेल भी लगाने की मनाही होती है।
-माना जाता है ग्रहण काल में पका हुआ भोज्य पदार्थ पूरी तरह से जहर में बदल जाता है। 
-चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए। 
-ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दौरान यदि गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त तक हो सकती है।
-ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2019 Avoid doing these things during Chandra Grahan
lunar eclipse
क्या कर सकते हैं-
-इस काल में कच्ची सब्जियां और फल खा सकते हैं क्योंकि उनमें किसी प्रकार के कोई बदलाव देखने को नहीं मिलते। 
-पवित्र नदियों में स्नान कर यथा शक्ति दान अवश्य देना चाहिए। ग्रहण के बाद दान देने का बहुत महत्व है।
-घर में रखे हुए पानी में कुशा डाल देनी चाहिए, इससे पानी दूषित नहीं होता है।
-चन्द्रग्रहण के दौरान जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है।
-ग्रहण पूरा होने पर चन्द्र का शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2019 Avoid doing these things during Chandra Grahan
Lunar eclipse
हिंदू शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रकार का चंद्र ग्रहण कभी भी किसी रूप में शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रकोप किसी भी व्यक्ति पर पूरे 108 दिनों तक बना रहता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed