कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं। मगर क्या ये जरूरी है कि आपको सिर्फ एक ही इंसान से प्यार हो? जिंदगी सिर्फ एक के साथ बिताई जाए? कुदरत के नियम भी इसके खिलाफ है कि सिर्फ एक से रिश्ता हो। लेकिन कमोबेश हर देश में एक ही जीवनसाथी के साथ जिंदगी बिताने को अच्छा माना जाता है। हालांकि हर समाज में आपको रिश्तों में कई बार छल देखने को मिलेगा। लोग एक साथी से संतुष्ट नहीं होते। होते भी हैं तो नए तजुर्बे की नीयत से दूसरा साथी तलाश लेते हैं। बेवफाई, अफेयर आम है। तो, ऐसा क्यों न हो कि एक साथ कई लोगों से मुहब्बत का रिश्ता रखा जाए। इससे कम से कम रिश्तों में ईमानदारी तो रहेगी।
एक नहीं कई लोगों से मोहब्बत करने से बढ़ेगी ईमानदारी, जानिए एक से ज्यादा पार्टनर होने के फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के रहने वाले फ्रैंकलिन व्यू ऐसे ही शख्स हैं। वो बताते हैं कि बचपन में उनकी स्कूल टीचर एक राजकुमारी का किस्सा सुनाती थीं, जिसके दो प्रेमी थे और उसे दोनों में से एक को चुनना था। तभी फ्रैंकलिन सोचते थे कि राजकुमारी को आखिर एक को ही क्यों चुनना है? वो दोनों के साथ राजी-खुशी क्यों नहीं रह लेती।
शायद ये फ्रैंकलिन के किरदार का शुरुआती संकेत था। वो अपनी जिंदगी में कभी भी एक वक्त में एक साथी के साथ नहीं रहे। अपनी पहली डेट पर वो दो लड़कियों को एक साथ लेकर गए थे। पहली बार जब उन्होंने सेक्स किया तो तीन साथी थे।
आज वो अपनी गर्लफ्रैंड के साथ रहते हैं, जो अपने दूसरे ब्वॉयफ्रैंड के साथ रहती है। कभी कभार उसकी बेटी भी आ जाती है साथ रहने के लिए। यही नहीं, फ्रैंकलिन इस वक्त चार लंबी दूरी के प्रेम संबंध भी निभा रहे हैं। उन सबसे वो वक्त और जरूरत के मुताबिक मिलते रहते हैं।वो सबके प्रति ईमानदार हैं। सबको अपनी दूसरी मोहब्बतों के बारे में बता चुके हैं। एक साथ कई मोहब्बत करने वाले फ्रैंकलिन और उनकी गर्लफ्रैंड, इकलौते जोड़े नहीं। बहुत से ऐसे लोग हैं, दुनिया में। हालांकि ये बात खुलकर मानने वालों की तादाद कम है।
हालांकि कुदरती तौर पर ऐसा चलन नहीं है। चाहे दूसरे जानवर हों या फिर इंसान के भाई-बिरादर, जैसे चिंपांजी या बोनोबो, सबके बीच पॉलीगैमी या कई साथियों के साथ जिंदगी बिताने का चलन है। खुद आदि मानव भी पहले एक साथ कई साथी रखते था। लेकिन, जैसे-जैसे समाज का चलन बढ़ा, लोग एक जीवनसाथी के साथ जिंदगी बिताने को तरजीह देने लगे।
इसकी वजह साफ थी। इससे उनके ऊपर खर्च का बोझ कम रहता था और आने वाली पीढ़ी के बीच संपत्ति, जैसे जमीन का बंटवारा आसान हो जाता था। लेकिन, आम मान्यता के उलट, दुनिया भर में 83 फीसद समाजों में बहुविवाह या कई लोगों से संबंध की इजाजत है। पिछले दो दशक में एक साथ कई लोगों से प्यार करने के चलन पर लोगों का ध्यान गया है। अंग्रेजी में इसके लिए शब्द गढ़ा गया है, 'पॉलीएमरी'। जिसका मतलब है कई लोगों से प्यार करना। लैटिन भाषा से लिया गया ये शब्द जाहिर करता है कि आप एक ही वक्त में कई लोगों से मोहब्बत करते हैं। हालांकि ऐसे रिश्तों के भी कई रंग होते हैं। ये कहें कि कई लोगों से एक साथ रिश्ते रखने के भी कई तरीके होते हैं, तो गलत नहीं होगा।