फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Long Distance: मीलों के फासले प्यार को न कर सकेंगे कम, रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 13 Nov 2024 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:57 AM IST
सार

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे अहम है, बातचीत करना। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप अपने साथी से 24 घंटे बात करें।

विज्ञापन
Long Distance Relationship Tips To Survive Long Distance Relationship
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock

यशस्वी यादव



लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को निभाना आसान नहीं है। मगर आप इसे पूरे प्यार, सम्मान और धैर्य से निभाएंगी तो इस रिश्ते में मिठास भर सकती हैं। हरियाणा के नूंह की रहने वाली हेमा की शादी को एक साल हो चुका है। उसका पति सिद्धार्थ सेना में है, जिस वजह से वह पति से बहुत कम मिल पाती है। जब हेमा की शादी सिद्धार्थ से हो रही थी, तब भी उसके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया था कि तुम सिद्धार्थ से साल-साल भर नहीं मिल पाओगी, लेकिन तब हेमा को खुद पर विश्वास था कि वह सब संभाल लेगी। मगर अब, जब शादी को एक साल हो गया है तो उसको यह दूरी बहुत खल रही है। अगर आप भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं या आने वाली हैं तो आपको हौसले और धैर्य की बहुत जरूरत पड़ने वाली है।

समय लाएगा मिठास

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे अहम है, बातचीत करना। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप अपने साथी से 24 घंटे बात करें। आप समय-समय पर बात करके भी अपने रिश्ते में मिठास बनाए रख सकते हैं। वहीं यह भी जरूरी नहीं है कि बात करते समय आप सिर्फ भविष्य या फिर अपने रिश्ते पर ही अटके रहें। आप सकारात्मक मुद्दों पर बात करके भी अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही बातचीत में ऐसी बातों को शामिल न करें, जो आपके बीच विवाद पैदा करती हों।

Long Distance Relationship Tips To Survive Long Distance Relationship
Relationship - फोटो : istock

उनकी सुनें, अपनी सुनाएं

साथी की बातों को नजरअंदाज करने से दूरी वाले और पास के, दोनों ही रिश्तों में खटास आने लगती है। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप साथी की बात ज्यादा से ज्यादा सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें। इस दौरान बातें चाहे फिजूल की ही क्यों न हों, अगर आप उनकी बातों पर गौर करेंगे तो आप दोनों के बीच केे इस प्यार को मजबूती ही मिलेगी।

Long Distance Relationship Tips To Survive Long Distance Relationship
Relationship Tips - फोटो : iStock

भरोसा है नींव

यह बात आपको समझनी होगी कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में शादीशुदा युगल का रिश्ता सिर्फ भरोसे के दम पर ही चलता है। जब आप अपने साथी पर भरोसा करना बंद कर देंगे तो वहीं से रिश्ते की गाड़ी डगमगाने लगेगी। इसलिए साथी पर भरोसा करें। अगर आपको कहीं कमी दिख रही है तो उस विषय पर उससे खुला संवाद करें और स्थितियों में सुधार लाएं।

मिलने का प्रयास

दूरी वाले रिश्ता निभाना आसान नहीं होता, इसलिए धैर्य रखें और एक-दूसरे का साथ दें। जितनी बार संभव हो, मिलने का प्रयास करें। यह आपको एक-दूसरे के करीब रहने और इस रिश्ते में गहराई लाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Long Distance Relationship Tips To Survive Long Distance Relationship
Relationship - फोटो : istock

प्यार और सम्मान

सम्मान रिश्तों की डोर को मजबूत करता है, इसलिए जरूरी है एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करें। साथी के प्रति सम्मान रिश्ते को ऊर्जावान बनाने में मददगार साबित होगा। आप उन्हें समय दें, क्योंकि वह समय निकालकर ही तो आपसे बात करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान और प्यार भरे शब्दों से धन्यवाद जरूर कहें।

विज्ञापन
Long Distance Relationship Tips To Survive Long Distance Relationship
Relationship - फोटो : Pexel

भरोसे पर टिका है रिश्ता

रिलेशनशिप काउंसलर रुकैया जीरापुर कहती हैं, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को निभाना आसान नहीं होता, इसलिए आप जो भी बोलें, बहुत सोच-समझकर बोलें और एक-दूसरे का सम्मान करें। दूरी वाले इस रिश्ते में सकारात्मक संवाद बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका साथी किसी बात से गुस्सा हो सकता है तो उसे फोन पर न कहें। जब आप उससे मिलें, तभी उस विषय पर बात करें। यह बात आपको समझनी ही पड़ेगी कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप सिर्फ भरोसे के दम पर ही चलती है। जहां आपने अपने साथी पर भरोसा करना बंद किया, वहीं रिश्ते में दरार आने लगेगी। ऐसे में अपने रिश्ते की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए जीवन-साथी से छोटी-छोटी खुशियां बांटे, सरप्राइज दें, प्यार एवं स्नेह व्यक्त करें और सकारात्मकता के साथ इस रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed