Janmashtami 2025: इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। ये पर्व भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म तिथि पर मनाया जाता है। कृष्ण जी का जन्म मथुरा में हुआ, बचपन गोकुल और वृंदावन में बीता, वहीं बरसाना में राधा रानी रहती थीं। राधा रानी कृष्ण जी की प्रियसी हैं। जब भी कान्हा का नाम लिया जाता है तो राधा रानी का नाम लेना तो अनिवार्य है। राधा और कृष्ण के प्रेम की गाथा सदियों से सुनी और सुनाई जा रही है। आज के दौर के आशिक भी राधा और कृष्ण जैसा प्रेम चाहते हैं।
Janmashtami 2025: क्या आपका साथी राधा रानी की तरह करता है सच्चा प्यार? इन संकेतों से करें पहचान
Janmashtami 2025: अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका साथी भी राधा की तरह समर्पित है या नहीं, तो इन संकेतों पर ध्यान दें।
हमेशा आपके सुख-दुख में साथ
राधा रानी कृष्ण जी का बचपन का प्रेम ही नहीं थीं, बल्कि उनके सुख दुख की साथी भी थीं। जब भगवान कृष्ण मथुरा कंस का वध करने जा रहे थे तो राधा जी ने उन्हें रोका नहीं। वहीं जब कन्हैया ने गोकुल बरसाना छोड़ने का फैसला लिया तो भी राधा रानी ने उन्हें उनके कर्तव्य से विमुख नहीं होने दिया। सच्चा प्रेम सिर्फ खुशियों में नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी साथ देता है।
आपकी कमियों को भी स्वीकार करना
राधा ने कृष्ण को उनकी अच्छाइयों और कमियों सहित अपनाया था। कहते हैं राधा रानी गोरी और सुंदर थी, वहीं कन्हैया श्याम रंग के थे। कन्हैया की शरारते, उनकी माखन चोरी की कथाएं आदि सब सुनने और जानने के बाद भी राधा रानी कृष्ण से प्रेम करती थीं। मथुरा के राजा कंस कृष्ण को मारना चाहते हैं, इन बात ने भी राधा को कृष्ण से प्रेम करने के लिए विचलित नहीं किया। आपका साथी अगर आपको आपकी कमियों और परेशानियों के बाद भी अपनाएं तो समझिए उनका प्रेम भी राधा जैसा ही है।
सपनों को पूरा करने में मदद करना
राधा ने हमेशा कृष्ण का साथ दिया। वह भलीभांति जानती थीं कि कृष्ण का जन्म मथुरा के राजा कंस का वध करने के लिए हुआ है और उन्हें राजा बनना है। राधा रानी ने उनके सपनों और कर्तव्यों को पूरा करने में हमेशा उनका साथ दिया। एक समर्पित साथी हमेशा आपके लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं में सहयोग देता है।
भरोसे और वफादारी में अडिग
राधा का प्रेम कभी डगमगाया नहीं, यही सच्चे रिश्ते की पहचान है। कृष्ण गोकुल-बरसाने की सभी गोपियों के साथ रास लीला करते थे। कान्हा की मुरली की धुन पर गोपियां और ग्वाल-बाल ही नहीं, जीव-जंतु तक मग्न हो जाते थे। लेकिन राधा में हमेशा कान्हा पर भरोसा किया। भगवान श्रीकृष्ण की 1008 रानियां थीं। हालांकि राधा के भरोसे और वफादारी के कारण ही उनका नाम हमेशा कृष्ण के साथ लिया जाता है।