आपने अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए कई तरह के परफ्यूम गिफ्ट किए होंगे पर क्या आप ऐसी किसी सब्जी के बारे में जानते हैं जो न सिर्फ आपके साथी को आपके करीब लाएगी बल्कि आपके बोरिंग होते रिश्ते को भी रोमांटिक बना देगी। जी हां ये हम नहीं हाल में हुई एक रिसर्च का दावा है।
पढ़ें- ये 5 बातें किसी भी लड़की को बना सकती हैं आपका दीवाना
दरअसल 'हवाई आईलैंड' के पास एक खास किस्म का मशरूम पाया जाता है। इस मशरूम की खासियत ये हैं कि इसकी गंध महिलाओं को कामुक बना देती है। खबरों की मानें तो हवाई के ज्वालामुखी की तलहटी पर उगने वाले इस मशरूम पर पिछले 15 सालों से वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं।
इंटरनेशनल जर्नल फॉर मेडिसनल मशरूम की एक रिपोर्ट की मानें तो 2001 में जॉन हॉलिडे और नूह सोले ने मशरूम की इस किस्म पर शोध कर पाया कि इसकी स्मेल से ही महिलाएं रोमांटिक हो जाती हैं।
इस बात की सच्चाई जानने के लिए करीब 20 महिलाएओं और 35 पुरुषों पर एक एक्सपेरिमेंट किया गया जिसमें उन्हें मशरूम की गंध को सूंघने के लिए दिया गया। शोध में पाया गया कि थोड़ी देर बाद ही 20 में से 12 महिलाओं की रोमांटिक फीलिंग में परिवर्तन देखा गया।