फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कलावा बांधने के फायदे जानते हैं आप

Tue, 03 Dec 2019 05:55 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 03 Dec 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
know benefits of kalawa in hindi
कलावा बांधने के फायदे

सनातन संस्कृति में होने वाली पूजा-पद्धति या कर्मकांड ऐसे ही नहीं होते हैं। इनके पीछे एक खास महातम्य छिपा हुआ होता है जो तर्क संगत और विज्ञान आधारित है। फिर चाहें वह तिलक लगाना हो, पैर छूना, तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना हो या यज्ञ-हवन करना हो। इन सबके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा हुआ है। इन्ही में से एक खास वैदिक परंपरा है - हाथ में कलावा बांधना। कलावा को मौली भी कहते हैं। पूजा के दौरान हाथों में लाल या पीले रंग का कलावा बांधने का चलन है। इसके अलावा किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते समय या नई वस्तु खरीदने पर हम उसे कलावा बांधते हैं।

know benefits of kalawa in hindi
- फोटो : अमर उजाला

शास्त्रों के अनुसार कलावा का महत्व
कलावा कच्चे सूत के धागे से बना होता है। मौली लाल रंग, पीले रंग, या दो रंगों या पांच रंगों की होती है। शास्त्रों के अनुसार कलावा बांधने की परंपरा की शुरुआत देवी लक्ष्मी और राजा बलि ने की थी। कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है, माना जाता है कि कलाई पर इसे बांधने से जीवन पर आने वाले संकट से रक्षा होती है। इसका कारण यह है कि कलावा बांधने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेव की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक महत्व रखने के साथ साथ कलावा बांधना वैज्ञानिक तौर पर भी काफी लाभप्रद है।

know benefits of kalawa in hindi
kalawa

कलावा बांधने का वैज्ञानिक कारण
यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। शरीर विज्ञान के अनुसार शरीर के कई प्रमुख अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर गुजरती है। कलाई पर कलावा बांधने से इन नसों की क्रिया नियंत्रित रहती है। इससे त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ का सामंजस्य बना रहता है। शरीर की संरचना का प्रमुख नियंत्रण कलाई में होता है। इसका मतलब है कि कलाई में मौली बांधने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।  माना जाता है कि कलावा बांधने से रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह और लकवा जैसे गंभीर रोगों से काफी हद तक बचाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know benefits of kalawa in hindi

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कलावा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कलाई में लाल रंग का कलावा पहनने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। दरअसल ज्योतिष में मंगल ग्रह का शुभ रंग लाल है। वहीं यदि व्यक्ति पीले रंग का कलावा बांधता है तो इससे उनकी कुंडली में गुरु बृहस्पति मजबूत होता है, जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में सुख-संपन्नता आती है। कुछ लोग कलाई में काले रंग का धागा भी बांधते हैं जो शनि ग्रह के लिए शुभ होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed