जब आप शादी के बंधन में बंधते हैं, तो आपकी जिम्मेदारी खुद के साथ अपने पार्टनर की भी होती है। आपको उनका ख्याल रखना पड़ता है, उनका ध्यान रखना पड़ता है, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना होता है, उनकी पसंद नापसंद का भी ध्यान रखना होता है आदि। कई लोग अपनी पत्नियों को गिफ्ट देकर ये सोचते हैं कि वो उनका दिल जीत लेते हैं, और उनकी नजर में अच्छे पति हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, इसके लिए आपको और भी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"607179cd0eb80032276b2102","slug":"keeping-these-things-in-mind-you-can-become-a-good-and-responsible-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनना चाहते हैं अच्छे और जिम्मेदार पति, तो इन बातों का रखें ध्यान, पत्नियां हो सकती हैं खुश","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बनना चाहते हैं अच्छे और जिम्मेदार पति, तो इन बातों का रखें ध्यान, पत्नियां हो सकती हैं खुश
Sat, 10 Apr 2021 03:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ईमानदारी जरूरी है
- रिश्ता कोई भी हो उसमें आपको हमेशा ही ईमानदारी रखनी चाहिए। ऐसे ही आपको अपनी पत्नी के प्रति भी ईमानदारी रखनी चाहिए। न तो कभी उन्हें धोखा दें और न ही उन्हें कभी झूठ बोलें। अगर आपसे जाने-अनजाने कोई गलती भी हुई है, तो आपको ये बात अपनी पत्नी से बतानी चाहिए। ऐसा करने से आपके प्रति उनका विश्वास बढ़ेगा और आपके रिश्ते में ईमानदारी रहेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
इज्जत करें
- हर लड़की ये चाहती है कि उनका पति उनसे प्यार करे, उनकी दिल की बातें समझें आदि। लेकिन वो ये भी चाहती हैं कि उनके पति उनकी इज्जत जरूर करें। हर इंसान को अपनी इज्जत काफी प्यारी होती है। अगर आप अपने पार्टनर से बनावटी व्यवहार कर रहे हैं, तो इसे पत्नियां अच्छे से समझती हैं। इसलिए आपको उनका सम्मान करना चाहिए और उनकी इज्जत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दिखावा करने से बचें
- कुछ लोगों की कई चीजों में आदत होती है कि वो दिखावा ज्यादा करते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप अपनी पत्नी से कम प्रेम करते हैं, तो उनसे ज्यादा प्रेम का दिखावा न करें। इस बात को पत्नियां जल्दी पकड़ लेती हैं। पत्नियां चाहती हैं कि उनके पति दिखावे की जगह उनसे दिल की गहराई से प्यार करें। इसलिए आपको दिखावे से बचना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गलती है तो माफी मांग लें
- कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी गलती होने पर भी माफी नहीं मांगते हैं। ऐसे में आपकी इस आदत की वजह से आपकी पत्नी नाराज हो सकती है। कई लोग खुद गलती करते हैं और फिर उसकी जिम्मेदारी अपनी पत्नियों पर डाल देते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। इसलिए अगर आपसे गलती हुई है, तो आपको माफी मांग लेनी चाहिए।