फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सास को देना न भूलें ये 5 चीजें, जानें बहू को क्या-क्या मिलना है जरूरी

Sat, 19 Oct 2024 05:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

अगर आपकी सास नहीं है तो आप अपनी ननद को ये सामान दे सकती हैं और ननद भी न हों तो जेठानी को ये सुहाग का सामान दे सकती हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Gift Ideas For Mother In Law Know What Daughter In Law Get on Karwa Chauth
सास बहू - फोटो : Instagram

Karwa Chauth 2024 Gift Ideas: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास होता है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं और इस व्रत में सास को भी कई चीजें दी जाती हैं। अगर आप भी पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही हैं और व्रत के नियमों की जानकारी नहीं है तो इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। करवा चौथ व्रत को भले ही महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं, लेकिन इस व्रत में सास का भी महत्व होता है। इसमें सास के लिए भी कुछ वस्तुएं ली जाती है और इन को सास को दिया जाता है। इसमें सुहाग का समान विशेष कर सास को दिया जाता है। अगर आपकी सास नहीं है तो आप अपनी ननद को ये सामान दे सकती हैं और ननद भी न हों तो जेठानी को ये सुहाग का सामान दे सकती हैं।


 

Karwa Chauth 2024 Gift Ideas For Mother In Law Know What Daughter In Law Get on Karwa Chauth
Makeup - फोटो : Freepik

करवा चौथ को सास को क्या दिया जाता है ?

करवा चौथ पर सास के लिए कुछ वस्तुएं ली जाती हैं। इसमें खास कर सुहाग की वस्तुएं होती हैं। इसमें साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और सुहाग की सभी वस्तुएं होती हैं। इसके साथ ही अगर आप अपनी सास को और भी कुछ गिफ्ट देना चाहती हैं तो आप इसके साथ ही उन्हें कुछ खास भी उपहार में दे सकती हैं।

Karwa Chauth 2024 Gift Ideas For Mother In Law Know What Daughter In Law Get on Karwa Chauth
सरगी - फोटो : Adobe stock

करवा चौथ पर सास बहू को क्या देती है ?

करवा चौथ पर सास अपनी बहू को सरगी देती है। वैसे तो सरगी का चलन हर जगह नहीं है, लेकिन कुछ जगहों पर सरगी दी जाती है। सरगी सुबह 4 बजे से पहले दी जाती है। इसमें खाने का सामान, 16 श्रृंगार के साथ पूजन सामग्री जैसी चीजें होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Gift Ideas For Mother In Law Know What Daughter In Law Get on Karwa Chauth
karwa chauth 2024 - फोटो : adobe stock

करवा चौथ पर मायके से क्या-क्या आता है ?

जिन महिलाओं को पहला करवा चौथ होता है, उनके मायके से कुछ जरूर चीजें बेटी के लिए भेजी जाती हैं। अगर ये आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो अपके मायके से भी कुछ चीजें आती हैं। जिसमें करवा चौथ का व्रत करने वाली महिला के कपड़े, उसके पति के लिए कपड़े, फल , मिठाई, करवा का लोटा और कई तरह के पकवान आदि होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed