फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: शादी के बाद है पहला करवा चौथ, इन तरीकों से पति-पत्नी दिन को बनाएं यादगार

Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

शादी के बाद पहला करवा चौथ इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि यह एक ऐसा अवसर होता है जब नव विवाहित जोड़ा एक दूसरे के लिए अनमोल पल संजो सकता है। आइए जानते है, कैसे अपने पहले करवा चौथ को पति-पत्नी एक दूसरे के लिए यादगार बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 How To Celebrate First Karwa Chauth After Marriage
करवा चौथ को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth 2024 : शादीशुदा जोड़े के लिए महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार करवा चौथ 20 अक्तूबर 2024 को मनाया जा रहा है। करवा चौथ भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है जो खास तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार धार्मिक महत्व रखने के साथ ही पति-पत्नी के बीच प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का भी प्रतीक है। इस त्योहार के माध्यम से पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति अपना लगाव और फ्रिक जाहिर करते हैं। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं तो पति पत्नी के स्वास्थ्य की फिक्र करते हुए पूजा के पास अपने हाथों से उन्हें पानी पिलाकर उपवास खोलते हैं।



शादी के बाद जो नवविवाहित जोड़े पहली बार करवा चौथ मनाते हैं, वह तो इस पर्व को लेकर अधिक उत्साहित रहते हैं। शादी के बाद पहला करवा चौथ इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि यह एक ऐसा अवसर होता है जब नव विवाहित जोड़ा एक दूसरे के लिए अनमोल पल संजो सकता है। आइए जानते है, कैसे अपने पहले करवा चौथ को पति-पत्नी एक दूसरे के लिए यादगार बना सकते हैं। 

Karwa Chauth 2024 How To Celebrate First Karwa Chauth After Marriage
Relationship - फोटो : pexel

भावनाओं का इजहार करें

पति-पत्नी का रिश्ता भले ही शादी नाम के बंधन से जुड़ा होता है लेकिन इसमें मजबूती प्यार से आती है। रिश्ते में प्यार है तो उसे अभिव्यक्त करना भी जरूरी है। शादी के बाद पति-पत्नी को एक दूसरे से अपने प्यार और भावनाओं का इजहार करना चाहिए। करवा चौथ का दिन पति-पत्नी को अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति का अवसर देता है। इस मौके पर पति अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा सा संदेश, कविता या भावपूर्ण पत्र लिख सकते हैं। वहीं पत्नी अपने प्रेम का इजहार करते हुए पति के लिए खास तोहफा या संदेश तैयार कर सकती हैं। ऐसे छोटे-छोटे भावुक पल रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।

Karwa Chauth 2024 How To Celebrate First Karwa Chauth After Marriage
घर की सजावट - फोटो : freepik

सजावट भी बनाएगी दिन खास

करवा चौथ के मौके पर घर की सजावट भी त्योहार में दोगुना उत्साह भर देती है। दिन और भी खास बन सकता है। करवा चौथ के मौके पर अपने घर को सुंदर तरीके से सजाएं। ये सजावट महज घर की नहीं, बल्कि पति-पत्नी भी खुद को सजाएं यानी अच्छे से तैयार हों। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं पति को भी पारंपरिक पोशाक पहनकर पत्नी के साथ इस दिन को और भी विशेष बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 How To Celebrate First Karwa Chauth After Marriage
Karwa Chauth - फोटो : freepik

साथ में पूजा और रस्में निभाएं

करवा चौथ की पूजा एक ऐसी रस्म है, जिसमें पति-पत्नी का साथ बहुत महत्वपूर्ण होता है। साथ में पूजा करना और एक दूसरे के लिए मंगल कामना करना, उनके रिश्ते को मजबूत करता है। जब पति अपनी पत्नी के साथ चांद को देखकर व्रत खोलने में भागीदार बनता है, तो यह उनकी एकता और प्रेम को दर्शाता है। इसके अलावा, पति अपनी पत्नी के व्रत को तोड़ने के लिए पानी और मिठाई देकर उसे स्नेहपूर्वक खिलाएं, यह एक बेहद यादगार पल हो सकता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 How To Celebrate First Karwa Chauth After Marriage
Relationship Tips - फोटो : iStock

खास डिनर या कैंडल लाइट डिनर की योजना

व्रत के बाद, पति-पत्नी के लिए एक खास डिनर इस दिन को और भी रोमांटिक और यादगार बना सकता है। घर में कैंडल लाइट डिनर का आयोजन करना, या फिर एक शांत और खास रेस्टोरेंट में जाकर भोजन करना इस खास अवसर को और भी रोमांचक बना सकता है। यह एक ऐसा समय होता है, जब दोनों एक-दूसरे के साथ बिना किसी व्यस्तता के प्रेम भरे पल बिता सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed