फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पति-पत्नी एक-दूसरे से जरूर करें ये पांच वादे, रिश्ते की डोर होगी और भी मजबूत

Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

अगर आपको ऐसा लग रहा कई की रिश्ते में दूरियां आ रही हैं तो आप अपनी पत्नी को इस करवा चौथ पर ये 5 वादे का कर के अपने रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 5 Promises Between Husband And Wife Makes Bond Stronger in hindi
Karwa Chauth - फोटो : freepik

Karwa Chauth 2024 : पति पत्नी के रिश्ते में प्यार होना बहुत जरूरी है। प्यार ही है जो किसी भी रिश्ते को स्थिर और मजबूत बनाता है। इससे रिश्ते मे आपसी प्रेम और विश्वास बना रहता है। हर रिश्ते में छोटी -मोटी खटपट तो लगी ही रहती है पर छोटी हो या बड़ी हर मुश्किलों को मुस्कुराकर और एक दूसरे के सहयोग से हल करना ही असली प्रेम है। अगर प्रेम सच्चा हो तो हर मुसीबत का हल साथ में निकाल जा सकता है। करवा चौथ पर व्रत पूजा के साथ आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत और अपने रिश्ते को और भी अच्छा बना सकते हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा कई की रिश्ते में दूरियां आ रही हैं तो आप अपनी पत्नी को इस करवा चौथ पर ये 5 वादे का कर के अपने रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं ।

Karwa Chauth 2024 5 Promises Between Husband And Wife Makes Bond Stronger in hindi
Relationship - फोटो : pexel

पहला वादा- सुख-दुख में साथ रहना

जीवन है तो सुख दुख तो लगा ही रहता है। लेकिन, इस सुख-दुख में जीवनसाथी का साथ होना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे रिश्ते में मजबूती आती हैं। कपल हर तरह की परिस्थिति का सामना एक-साथ मजबूती से कर सकते हैं। इस करवाचौथ अपने जीवनसाथी से ये वादा कीजिए कि आप उनके साथ हमेशा और हर परिस्थिति में रहेंगे।

Karwa Chauth 2024 5 Promises Between Husband And Wife Makes Bond Stronger in hindi
Relationship - फोटो : istock

दूसरा वादा- सम्मान देंगे

हर रिश्ते में सम्मान होना बहुत जरूरी है। अगर रिश्ते में सम्मान नहीं होगा तो रिश्ता खराब हो जाएगा और आप इस तरह अपने रिश्ते को नहीं बचा नहीं पाएंगे। अपने जीवनसाथी का सम्मान जरूर करें। इसलिए करवा चौथ के मौके पर अपने जीवनसाथी से ये वादा करें कि आप उनका हमेशा सम्मान जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 5 Promises Between Husband And Wife Makes Bond Stronger in hindi
Relationship Tips - फोटो : iStock

तीसरा वादा- प्राथमिकता देंगे

हर पार्टनर चाहता है कि उसका साथी उन्हें वक्त दे, प्राथमिकता दे। अन्य बातों और कामों से पहले अपने पार्टनर को महत्व दें। उनकी भावनाओं के पहले रखें। करवा चौथ के मौके पर जीवनसाथी से वादा करें कि आप उन्हें अपने जीवन में सबसे पहले रखेंगे। उनकी बातों को, उनकी पसंद को प्राथमिकता देंगे।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 5 Promises Between Husband And Wife Makes Bond Stronger in hindi
कामकाजी कपल - फोटो : istock

चौथा वादा- फैसलों में देंगे साथ

रिश्ते की मजबूती के लिए जरूरी है कि कपल एक दूसरे के फैसलों में उनका साथ दें। पार्टनर के लिए खुद फैसले न लें, बल्कि मिलकर फैसले करें। जीवनसाथी से वादा करें कि आप उनके फैसलों में उनका साथ देंगे। पार्टनर को मनमुताबिक जीने देंगे और उनके भविष्य के निर्णय खुद करने के बजाय उन्हें करने देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed