फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता-पिता ऐसे बढ़ा सकते हैं अपनी बेटी का आत्मविश्वास, ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Mon, 12 Apr 2021 02:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Apr 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
In these tips parents can make their daughter self confident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आज का दौर बदल चुका है और अब लड़कियां भी लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं की भूमिका बदल रही है, ऐसे मे उनका सशक्त होना बेहद जरूरी है। इसमें बेटियों की मदद उनके माता-पिता कर सकते हैं। लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा करने में उनके माता-पिता से अच्छा रोल कोई और नहीं निभा सकता। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी खूब आगे बढ़े, आत्मनिर्भर बने, किसी से डरे नहीं और उसमें आत्मविश्वास पैदा हो आदि। तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।

In these tips parents can make their daughter self confident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रोल मॉडल बन सकते हैं माता-पिता

  • लड़कियां अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी न किसी को अपना रोल मॉडल बनाती हैं। ऐसे में माता-पिता खुद अपनी बेटी के रोल मॉडल बन सकते हैं। इसके लिए आपको खुद को पहले आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि आपकी बेटी आपसे बहुत कुछ सीख सके। अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसे उदाहरण पेश कीजिए, जिससे वो खुद को आगे बढ़ने से रोके नहीं और खुले आसमान में उड़ सके।
In these tips parents can make their daughter self confident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बेटी के कामों की तारीफ करें

  • कई बार देखा जाता है कि जब लड़कियां कुछ काम करती हैं, तो उन्हें अपने घर से ही तारीफ नहीं मिलती है। ऐसे में उनका हौंसला कई बार टूट तक जाता है। इसलिए हमेशा माता-पिता को अपनी बेटी और उनके अच्छे कामों की तारीफ करनी चाहिए। जब आप खुद अपनी बेटी की तारीफ करेंगे, तभी बाहर वाले भी उसके कामों की अहमियत समझेंगे। साथ ही अच्छे काम करने और आगे बढ़ने के लिए भी आप अपनी बेटी को प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
In these tips parents can make their daughter self confident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सही दोस्त बनाने की सलाह दें दबाव नहीं

  • दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जिसका एक भी दोस्त न हो। लोग दोस्त जरूर बनाते हैं, ऐसे में आपको अपने बच्चों के लिए दोस्त नहीं ढूंढने हैं बल्कि कौन दोस्त अच्छा है और कौन बुरा है ये आपको देखना है। ऐसे में आप अपने बच्चे को सलाह दे सकते हैं। आप उन्हें अच्छे-बुरे में फर्क बता सकते हैं, उन्हें बताएं कि कौन सा दोस्त अच्छा है और कौन सा खराब आदि।
विज्ञापन
In these tips parents can make their daughter self confident
girl with parents - फोटो : istock

खुलकर बातचीत करें

  • आपको अपनी बेटी के साथ खुलकर बात करनी चाहिए। बात किसी भी विषय पर हो, लेकिन आपको बात करते हुए हिचकिचाना नहीं चाहिए। आपको अपनी बेटी से एक दोस्त की तरह बात करनी चाहिए। अगर आपकी बेटी से कोई गलती हुई है, तो गुस्सा करने की जगह पर उसे समझाएं, ताकि वो भविष्य में वो गलती न दोहराए। बच्चों को सही गलत की पहचान कराएं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed