फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर के साथ कभी नहीं होगा मनमुटाव,अगर शादी से पहले पूछ लेंगे ये 5 सवाल

Thu, 24 Oct 2019 09:47 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Oct 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
important things to know before marriage for male and female
- फोटो : pixa

शादी हर किसी के जीवन का अहम पड़ाव होता है। शादी सिर्फ दो लोगों का मेल नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल है। इसलिए शादी से जुड़ी किसी भी बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शादी से पहले ही दोनों लोगों को एक-दूसरे के बारे में पता होना चाहिए , ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का कोई मनमुटाव न हो। ऐसे कई सवाल होते हैं जिन्हे शादी से पहले ही क्लीयर कर लेना चाहिए। इन सवालों को पूछकर आप अपने पार्टनर के बारे में अधिक जान पाएंगे , जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि क्या आप दोनों एक -दूसरे के लिए सही है या नहीं? आइए जानते हैं वह सवाल जिन्हें शादी से पहले अपने पार्टनर से पूछना चाहिए। 

important things to know before marriage for male and female
शादी के लिए कोई दबाव तो नहीं

कई बार शादी के बंधन में दो लोगों को जबरदस्ती बांध दिया जाता है। इसलिए अपने होने वाले पार्टनर से यह बात जरूर पूछ लें कि कहीं उनकी यह शादी किसी दबाव या जबरदस्ती से तो नहीं हो रही है। आजकल के समय में अक्सर लोगों का शादी से पहले किसी न किसी से अफेयर होता है , लेकिन घरवाले उनकी मन पसंद शादी के लिए हामी नहीं भरते हैं। इसलिए शादी से पहले इस बात को अच्छे से सुनिश्चित कर लें कि आपके पार्टनर का कोई अफेयर तो नहीं है।

important things to know before marriage for male and female
रोमांस और शारीरिक संबंध के बारे में राय जान लें
शादी से पहले अपने होने वाले पार्टनर से इस बारे में जरूर बात कर लें। अक्सर लोग इस विषय पर बात करने से कतराते हैं। लेकिन इस विषय को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शादी से पहले अपने पार्टनर से यह बात जान लें कि क्या उनका स्वभाव रोमांटिक है या नहीं और वह रोमांस के बारे में क्या सोचते हैं। इसके अलावा यह भी जान लें कि आपके पार्टनर शारीरिक संबंध के  बारे में क्या सोचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
important things to know before marriage for male and female
उनकी फैमिली प्लानिंग क्या है

इस बात की जरूर पुष्टि कर लें कि आपके होने वाले पार्टनर फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचते है। क्या वह शादी के तुरंत बाद ही बच्चा चाहते हैं , और उन्हें कितने बच्चे चाहिए। क्या वह हनीमून पर विश्वास करते हैं या नहीं। इन सब के जवाब पाने के बाद आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि क्या आप दोनों एक जैसी ही सोच रखते हैं या नहीं? क्या आप दोनों शादी के बाद एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठा पाएंगे या नहीं। 

विज्ञापन
important things to know before marriage for male and female
क्या वह आपको शादी के बाद जॉब करने देंगे
अपने भविष्य को लेकर उनसे स्पष्ट बात करें। अगर आप एक जॉब करती महिला हैं तो उनसे पूछें कि क्या वह आपको शादी के बाद भी जॉब करने देंगे या नहीं? क्या उन्हें आपकी जॉब वाली लाइफस्टाइल से कोई परेशानी होगी ? क्या वह आपको आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे या नहीं? इन बातों को आप शादी से पहले ही क्लीर कर लें ताकि बाद में कोई परेशानी न आएं। साथ ही साथ यह भी जान लें कि  आपके होने वाले पार्टनर अपने काम के प्रति कैसा रवैय्या रखते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed