फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों को नहीं पसंद आती है लड़कों की ये गंदी आदतें, करने लगती हैं नापसंद

Wed, 24 Feb 2021 01:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 24 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
girls hate this bad habits of boys in hindi
लड़कियां उनके साथ रहने पर चिढ़चिढ़ी होने लगती हैं - फोटो : Social Media

लड़का हो या लड़की हर किसी में कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो एक-दूसरे को पसंद नहीं आती हैं। जहां लड़कियां साफ- सफाई का बहुत ध्यान रखती हैं, कई सारे लड़के बिल्कुल विपरीत होते हैं और ऐसे में लड़कियां उनके साथ रहने पर चिढ़चिढ़ी होने लगती हैं। लड़कों की कई सारी आदतें ऐसी हैं जो अधिकांश लड़कियां नापसंद करती हैं और ये आदतें ठीक भी नहीं हैं, शायद यही वजह है कि लड़कियां जब लड़कों में इस तरह की आदतें देखती हैं तो उनसे दूर भागने लगती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लड़कों की कौनसी गंदी आदतें लड़कियां करती हैं नापसंद।  

 

 

girls hate this bad habits of boys in hindi
लड़कों के मैले कपड़े, पीले दांत आदि को बहुत जल्दी देख लेती हैं - फोटो : Social media

साफ- सफाई न रखना
जो लड़के साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते, लड़कियां धीरे- धीरे उनसे चिढ़ने लगती हैं क्योंकि अधिकांश लड़कियां साफ- सफाई का बहुत ख्याल रखती हैं और वे अक्सर लड़कों के मैले कपड़े, पीले दांत आदि को बहुत जल्दी देख लेती हैं और इसके बाद वे दूर होने लगती हैं। जिन लड़कों का कमरा हमेशा गंदा रहता है, लड़कियां उनके यहां जाना भी पसंद नहीं करती हैं।
 

girls hate this bad habits of boys in hindi
ऐसे लड़कों को लड़कियां कम पसंद करती हैं - फोटो : social media

कहीं भी अपशब्द कहना
कई सारे लड़कों के आदत होती हैं कि वे आसपास देखते भी नहीं हैं और अपशब्द कह देते हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां कम पसंद करती हैं। कई लोग बिना बात के अति में अपशब्द कहते हैं या यूं कह लो कि उनकी बात अपशब्द के बिना पूरी होती ही नहीं है। ऐसे लोगों के सामने भले ही लड़कियां कुछ कह न पाती हों लेकिन असहज अवश्य होने लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girls hate this bad habits of boys in hindi
नशे में व्यक्ति होश खो देता है - फोटो : सोशल मीडिया

नशा करना
लड़कियों की नजरों में नशा करने वाले लड़के बड़े गैर- जिम्मेदार होते हैं इसलिए जैसे ही उन्हें पता चलता है कि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है तो वे उससे खुद- ब- खुद दूरी बनाने लगती हैं। नशे में व्यक्ति होश खो देता है और कई सारी गलतियां भी करता है और कोई भी लड़की ये सब बर्दाश्त नहीं ही करना चाहेगी इसलिए वे ऐसे लड़कों से पहली फुरसत में दूर हो जाती हैं।

 

विज्ञापन
girls hate this bad habits of boys in hindi
लड़कियां कोमल होती हैं और बिना बात के हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं - फोटो : social media
मारा- कूटी करना
बहुत ज्यादा गुस्सा करने वाले या बात-बात पर गुंडागर्दी दिखाने वाले लड़कों से लड़कियां दूर रहना ही पसंद करती हैं क्योंकि अधिकांश लड़कियां कोमल होती हैं और बिना बात के हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं तो जो लड़के बात-बात पर लड़ाई करते हैं या मारा- कूटी करते हैं, लड़कियां उनसे किसी भी प्रकार का रिश्ता रखना पसंद नहीं करती हैं। यह उनके लिए शर्म का विषय होता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed