फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में ऐसे बनाए रखें रिश्तेे में प्यार

Wed, 02 Dec 2020 04:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 02 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
if you are in long distance relationship in this pandemic then follow this tips for healthy relationship
रिश्ते को संभालना बहुत जिम्मेदारी का काम होता है - फोटो : pixabay

कोरोना के कारण कई सारे लोग बहुत लंबे समय से नहीं मिल पाएं हैं। ऐसे में यदि नया- नया रिश्ता है और दोनों प्रेमी एक-दूसरे से बहुत दूर रहते हैं, तब तो उस रिश्ते को संभालना बहुत जिम्मेदारी का काम होता है। जब से कोरोना आया है तब से कई सारे रिश्ते जिनमें कि प्रेमी और प्रेमिका एक- दूसरे से बहुत दूर रहते हैं, आपसी तालमेल न मिलने के कारण एकदूसरे से अलग हो चुके हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि यदि आप भी अपने पार्टनर से दूर रहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि रिश्ते में आपसी समझ बनी रहे और खटास न आए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए एकदूसरे से दूर रहने वाले युगल के लिए वह कौनसी बातें हैं जिनका वर्तमान में ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

if you are in long distance relationship in this pandemic then follow this tips for healthy relationship
वीडियोकॉल पर एकदूसरे के हालचाल जरूर लें - फोटो : Getty Images

रोज वीडियो कॉल करें
तकनीक ने लोगों के जीवन की बहुत सी समस्याओं को हल कर दिया है। यदि आप लंबे समय से एकदूजे से नहीं मिल पाएं हैं तो क्या हुआ एकदूसरे को प्रतिदिन वीडियो कॉल जरूर करें। जब आप एकदूसरे को रोज देखेंगे न तो ये दूरी थोड़ी कम महसूस होगी। यदि समय कम है तो थोड़ी ही देर के लिए वीडियोकॉल करें पर एकदूसरे के हालचाल जरूर लें। आप चाहें तो वीडियो कॉल पर ही एकसाथ खाना भी खा सकते हैं।

if you are in long distance relationship in this pandemic then follow this tips for healthy relationship
प्यार से पेश आएं - फोटो : social media

थोड़ा अधिक समझें
ये समय ऐसा है जब व्यक्ति मजबूरियों के कारण आपसे नहीं मिल पा रहा है, इस बात को समझें और यदि सामने वाला व्यक्ति भी न मिल पाने के कारण थोड़ा चिढ़चिढ़ा हो रहा है तो उससे प्यार से पेश आएं। यदि वह गुस्सा करता है तो बजाय गुस्सा करने के आप मुस्करा दें, सामने वाला का सारा गुस्सा गायब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are in long distance relationship in this pandemic then follow this tips for healthy relationship
आप दोनों समान रूप से प्रेम को अभिव्यक्त करें

प्रेम की अभिव्यक्ति है आवश्यक
आप दोनों जानते हैं कि आपको एकदूसरे से बहुत प्रेम है लेकिन लंबे समय से न मिल पाने और दूर रहने के कारण व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करने लगता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप दोनों समान रूप से प्रेम को अभिव्यक्त करें। कभी- कभी एकदूसरे को उपहार भेजें। एकदूसरे की पसंद का भोजन बनाकर खाएं और सामने वाले को तस्वीर भेजें।

विज्ञापन
if you are in long distance relationship in this pandemic then follow this tips for healthy relationship
बीच-बीच में एकदूसरे के प्रति फिक्र भी जताएं - फोटो : pixa

यादें बनाने की तैयारी करें
जब आपको ऐसा लगे कि आपके पास बात करने को कुछ खास नहीं है तब भविष्य की बातें करें। उन सभी जगहों के विषय में चर्चा करें जहां आप दोनों साथ में जाना चाहते हैं, उन सभी इच्छाओं को व्यक्त करें जिन्हें आप साथ में पूरा करना चाहते हैं। ऐसा करने से रिश्ते में बोरियत का पड़ाव नहीं आएगा और प्यार गहरा होगा। बीच-बीच में एकदूसरे के प्रति फिक्र भी जताएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed