शादी से पहले तक आप क्या करते थे, आप कैसे रहते थे, आप कहां जाते थे, आप किससे मिलते थे आदि किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता होगा, लेकिन जब आपकी शादी हो जाती है तो आपके जीवन में किसी दूसरे की एंट्री हो जाती है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी अब अपने साथ-साथ अपने पार्टनर की भी हो जाती है। लेकिन कई लोगों की आदतें ऐसी होती हैं, जिसकी वजह से कई बार लंबे समय तक वो इस नए रिश्ते में सहज महसूस नहीं कर पाते हैं। तो चलिए आपको उन आदतों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"6072d76aae6d27607b6b180d","slug":"husband-and-wife-should-give-up-these-habits-after-marriage-otherwise-your-relationship-may-deteriorate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी को शादी के बाद छोड़ देनी चाहिए ये आदतें, नहीं तो बिगड़ सकता है आपका रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पति-पत्नी को शादी के बाद छोड़ देनी चाहिए ये आदतें, नहीं तो बिगड़ सकता है आपका रिश्ता
Mon, 12 Apr 2021 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सम्मान करना
- शादी से पहले आप किसी का सम्मान करते थे या नहीं, वो अलग चीज है। लेकिन शादी के बाद आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। जब पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करेंगे, तभी उनका रिश्ता अच्छे से आगे बढ़ पाएगा। कभी भी पति-पत्नी को एक दूसरे को कम नहीं आंकना चाहिए। घर वालों के सामने, बाहर वालों के सामने आदि जगहों पर भी आपको अपने पार्टनर को सम्मान देना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ताने मारना गलत बात
- कई लोगों की शुरू से आदत होती है कि वो लोगों को ताने मारते हैं। उदाहरण के लिए कोई अपनी बहन को तो कोई अपने भाई या घर वालों को ताने मारता है। लेकिन अगर आपकी शादी हो गई है, तो आपको अपने पार्टनर को ताने नहीं मारने चाहिए। 'तुम घर पर करती ही क्या हो' या 'तुम तो दफ्तर चले जाते हो तुम्हारी मां को मैं झेलती हूं' आदि। ऐसे ताने कभी एक-दूसरे को नही मारने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
गुस्सा करना कम कर दें
- कई लोगों को देखा जाता है कि उन्हें काफी गुस्सा आता है। छोटी-छोटी बात पर वो बेहद गुस्सा करने लगते हैं। अगर आप भी काफी गुस्सा करते हैं, तो आपको अपना गुस्सा कम करना चाहिए। गुस्सा करने से बातें बिगड़ती हैं न की बनती है। अगर आपके पार्टनर से कोई गलती हो भी गई है, तो उनसे आराम से बात करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विश्वास जरूरी है
- अब जब आपकी शादी हो गई है, तो आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करना पड़ेगा। रिश्ते में विश्वास का होना जरूरी है, क्योंकि रिश्ता विश्वास की नीव पर ही टिका होता है। बिना किसी ठोस सबूत के आपको अपने पार्टनर पर शक नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता कमजोर होगा। घर की जिम्मेदारी हो या फिर बात पैसों की हो, आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करना ही चाहिए।