जब एक लड़का-लड़की की शादी होती है, तो दोनों के जीवन में काफी कुछ बदल जाता है। नए लोग मिलते हैं, नए रिश्ते जुड़ते हैं और जीवन में उनका साथ देने वाला अब कोई आ जाता है आदि। लेकिन लड़के के मुकाबले में लड़की की दुनिया में काफी बदलाव आते हैं और सबसे बड़ा बदलाव होता है कि उसे अपना घर छोड़कर अपने पति के घर आना पड़ता है। ऐसे में ससुराल में नए लोगों के साथ रिश्ता बनाना, उनसे मिल-जुलकर रहना, उनकी बातों को सुनना आदि। ये सभी एक बहू को करना पड़ता है। वहीं, खासतौर पर देखा जाता है कि सास और बहू के बीच काफी दिक्कतें पैदा होती है। ऐसे में कई बार दोनों के रिश्ते में भी टकरार देखने को मिल जाती है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"6167a979a6046b5f637a5e3d","slug":"how-to-improve-mother-in-law-and-daughter-in-law-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न सास मारेगी ताना और न बहू बनाएगी मुंह, ये चार तरीके दोनों के रिश्ते में लाएंगे मिठास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
न सास मारेगी ताना और न बहू बनाएगी मुंह, ये चार तरीके दोनों के रिश्ते में लाएंगे मिठास
Thu, 14 Oct 2021 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
दोस्त बनकर रहें
- सास और बहू के रिश्ते में अगर मिठास चाहिए, तो इन दोनों को एक-दूसरे का दोस्त बनकर रहना चाहिए। बहू अपनी सास को और सास अपनी बहू को अपना दोस्त बना सकती है, दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता सकती हैं और दोनों की चीजों का ख्याल रख सकती हैं आदि।
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
गलतफहमी से बचकर रहें
- सास-बहू के रिश्ते में गलतफहमी को भूलकर भी न आने दें। सास अपनी बहू के प्रति या बहू अपनी सास के प्रति गलतफहमी पालकर अपने रिश्ते को खराब करने की तरफ कदम बढ़ा देती हैं। लेकिन ऐसा करने की जगह अगर आपके मन में कोई बात है, तो आप उसे बैठकर सुलझाएं न की गलतफहमी पालकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
राय लेना जरूरी
- बहू अभी नए-नए घर में आई है, वो भी नए-नए रिश्ते निभाना सीख रही है आदि। लेकिन आपकी सास को काफी अनुभव होगा। ऐसे में आप अपनी सास से जरूर राय लें। अगर आप कोई भी काम करने जा रही हैं या कोई फैसला करने जा रही हैं, तो इसमें अपनी सास की राय जरूर लें। वहीं, सास चाहे तो अपने कामों के लिए बहू की राय लेकर भी अपने रिश्ते को बेहतर बना सकती हैं।
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : Pixabay
कहीं जाएं तो कुछ लेकर आएं
- सास-बहू एक-दूसरे को गिफ्ट दे सकती हैं। मान लीजिए कि अगर आप अपने पति संग कहीं बाहर गए हैं, तो आप अपनी सास के लिए गिफ्ट ला सकती हैं या उनकी जरूरत कोई सामान भी ला सकती हैं। ठीक ऐसा ही सास भी अपनी बहू के लिए कर सकती है, क्योंकि ऐसा करने से सास-बहू का रिश्ता मिठास से भर जाता है।